लखनऊ में डेंगू का कहर: 72 घंटे में 75 नए केस हुए दर्ज, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
मौसम में बदलाव और बेमौसम बारिश के कारण लखनऊ में संक्रामक बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। पिछले 72 घंटों में डेंगू के 75 नए मामले सामने आए हैं, जिससे

एआई जनरेटेड तस्वीर। लखनऊ में डेंगू के कुल मामलों की संख्या 698 हो गई है।
HighLights
लखनऊ में 72 घंटे में 75 नए डेंगू मरीज मिले।
इस वर्ष अबतक कुल 698 मामले सामने आए हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने 19.54 लाख घरों का सर्वेक्षण किया।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। मौसम में आए बदलाव और बेमौसम बरसात से संक्रामक बीमारियों का प्रकोप तेज हो गया है। जलभराव और ठंडे मौसम की वजह से मच्छर तेजी से पनप रहे हैं। इससे डेंगू के मामलों में काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है। शहर में पिछले 72 घंटे में डेंगू के 75 नए मरीज मिले हैं। बुधवार को 24, गुरुवार को 26 और शुक्रवार को 25 नए मरीज मिले।
आने वाले दिनों में बारिश के बाद मच्छरों के प्रजनन का कारण बन सकता है। इससे मरीजों की संख्या और भी बढ़ सकती है।स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, इस वर्ष अबतक कुल 698 मामले सामने आए हैं। इनमें से 63 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। भर्ती मरीजों में से 51 उपचार के बाद डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि 12 मरीज अभी अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी स्थिति सामान्य है।
वहीं, शुक्रवार को इंदिरानगर में सात, अलीगंज में छह, चंदरनगर में पांच, सिल्वर जुबली में तीन, एनके रोड में दो, गोसाईगंज और रेडक्रास में एक-एक कुल 25 नए मरीज मिले हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एनबी सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस साल जनवरी से अब तक 19.54 लाख घरों का सर्वे किया गया। लार्वा पाए जाने पर कुल 432 घरों को नोटिस जारी किए गए।