विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ में दरोगाखेड़ा से भारी वाहनों की नो-एंट्री का सात दिन का ट्रायल, रिंग रोड से होगा आवागमन

Published: Thu, 10 Sep 2026 11:52 AM (IST)

दरोगाखेड़ा से स्कूटर्स इंडिया, गौरी की ओर जाने वाले भारी वाहनों पर सात दिन के लिए ट्रायल के तौर पर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. दरोगाखेड़ा से भारी वाहनों की नो-एंट्री का सात दिवसीय ट्रायल।

  2. सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक भारी वाहनों पर प्रतिबंध।

  3. भारी वाहनों को अब रिंग रोड से होकर जाना होगा।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। जुनाबगंज में राष्ट्रीय राजमार्ग पर नो-एंट्री प्वाइंट खोले जाने के बाद अब दरोगाखेड़ा से स्कूटर्स इंडिया, गौरी की ओर जाने वाले भारी वाहनों के प्रवेश पर सात दिन के लिए ट्रायल के तौर पर रोक लगा दी गई है।

यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए सुबह छह बजे से रात 11 बजे तक भारी वाहन इस मार्ग पर नहीं जा सकेंगे। उन्हें दरोगाखेड़ा से रिंग रोड की ओर मोड़कर निर्धारित गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा।

यातायात विभाग के मुताबिक, नो-एंट्री के दौरान भारी वाहनों की आवाजाही पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। निर्धारित समय में प्रतिबंधित मार्ग पर वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर वाहन चालकों पर 20 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। पुलिस और यातायात विभाग की टीमें व्यवस्था की निगरानी करेंगी। दरोगाखेड़ा से स्कूटर्स इंडिया और गौरी की ओर जाने वाले भारी वाहनों के कारण मार्ग पर अक्सर यातायात का दबाव बढ़ता है।

इसी को देखते हुए भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से भेजने का निर्णय लिया गया है। अधिकारियों का मानना है कि इससे मुख्य मार्ग पर जाम और वाहनों की धीमी रफ्तार की समस्या कम होगी। ट्रैफिक प्रभारी कृष्णानगर सर्किल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि व्यवस्था अभी सात दिन के ट्रायल पर लागू की गई है।

इसका उद्देश्य भारी वाहनों का दबाव कम कर यातायात को सुचारु करना है। ट्रायल के दौरान व्यवस्था के परिणामों का आकलन किया जाएगा। पुलिस उपायुक्त यातायात रवीना त्यागी ने बताया कि ट्रायल सफल रहा तो नो-एंट्री व्यवस्था को आगे भी जारी रखा जाएगा। वाहन चालकों से निर्धारित समय और वैकल्पिक मार्ग का पालन करने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें- लखनऊ: आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल पर अवमानना केस; 22 सितंबर को होगी सुनवाई