Move to Jagran APP

Lucknow COVID-19 News: हॉकी खिलाड़ी रविन्द्र की कोरोना से मौत; लखनऊ में 25 की मौत, 2000 से कम नए मरीज

Lucknow COVID-19 News लखनऊ में लगातार दूसरे दिन 2000 से कम मरीज। सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर अब 28 हजार 35 रह गई है । वहीं कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा 2028 पहुंच चुका है।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Sat, 08 May 2021 08:32 AM (IST)Updated: Sat, 08 May 2021 01:40 PM (IST)
Lucknow COVID-19 News: लखनऊ में सक्रिय मरीजों की संख्या 28 हजार 35। मौतों का आंकड़ा पहुंचा 2028।

लखनऊ, जेएनएन। Lucknow COVID-19 News: उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण फिर से हावी हो रहा है। राजधानी में 29 अप्रैल से चल रहे लॉकडाउन के चलते कोरोना संक्रमण के मामले भले ही लगातार कम हो रहे हैं, लेकिन मौतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक दिन मौतों का आंकड़ा आंशिक रूप से कम होता है तो दूसरे दिन फिर बढ़ जाता है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक मई से सात मई के बीच ही कोरोना 235 लोगों की जान ले चुका है। बीते 24 घंटे में 1982 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। इस दौरान वायरस ने सपा नेता व पूर्व मंत्री विनोद सिंह उर्फ पंडित समेत 25 मरीजों की जान ले ली है। 

loksabha election banner

इससे एक दिन पहले गुरुवार को 1865 लोग ही संक्रमित हुए थे, लेकिन रिकॉर्ड 65 मरीजों की मौत हो गई थी। शुक्रवार को 3746 मरीजों को संक्रमणमुक्त घोषित किया गया है। इससे लखनऊ में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर अब 28 हजार 35 रह गई है। वहीं कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा 2028 पहुंच चुका है।

हॉकी खिलाड़ी रविन्द्र की कोरोना से मौत: भारतीय हॉकी टीम को मॉस्को ओलंपिक में गोल्ड मेडल दिलाने वाले रविंद्र पाल की कोरोना से मौत हो गई। संक्रमित होने के बाद हॉकी इंडिया उनके इलाज के लिए सामने आया था। रविन्द्र को संक्रमित होने के बाद विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि विवेकानंद अस्पताल में भर्ती रविन्द्र आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। जिसके बाद उनकी मदद के लिए हॉकी इंडिया आगे आया। सूत्रों की माने तो हॉकी इंडिया ने रविंद्र पाल के इलाज के लिए 5 लाख रुपये देने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा रविंद्र पाल के परिजनों ने यूपी सरकार से भी मदद की गुहार लगाई। हालांकि, अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार को रविंद्र की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने की बात भी सामने आ रही थी। 

सपा नेता व पूर्व मंत्री विनोद सिंह उर्फ पंडित का निधन: सपा नेता 19 अप्रैल से लखनऊ के मिडलैंड अस्पताल में भर्ती थे। मिडलैंड के प्रशासनिक अधिकारी ओम सिंह ने बताया कि दो दिन पहले उनकी कोविड रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी। मगर मल्टी आर्गन फेल्योर से शुक्रवार को दोपहर उन्होंने दम तोड़ दिया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.