विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीने में दर्द से जमीन पर गिरा बुजुर्ग तो सिपाही ने CPR देकर बचाई जान, पुलिस आयुक्त ने किया सम्मानित

Published: Tue, 13 Oct 2026 01:38 PM (IST)

लखनऊ के महानगर चौराहे पर सीने में दर्द से गिरे एक बुजुर्ग की सिपाही संदीप यादव ने सीपीआर देकर जान बचाई। सिपाही को सम्मानित किया गया।

सीपीआर देकर बुजुर्ग की जान बचाने वाला सिपाही पुलिस आयुक्त से सम्मानित।

सीपीआर देकर बुजुर्ग की जान बचाने वाला सिपाही पुलिस आयुक्त से सम्मानित।

HighLights

  1. सिपाही संदीप यादव ने बुजुर्ग की सीपीआर से जान बचाई।

  2. पुलिस आयुक्त तरुण गाबा ने संदीप को सम्मानित किया।

  3. संदीप की तत्परता और प्रशिक्षण से मिली मदद।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। महानगर चौराहे के पास रविवार को सीने में तेज दर्द उठने से सड़क पर गिरे बुजुर्ग की जान बचाने वाले सिपाही संदीप यादव को पुलिस आयुक्त तरुण गाबा ने सोमवार को प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

रहीमनगर चौकी में तैनात सिपाही ने बिना देर किए बुजुर्ग को सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) देकर प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई और एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था की। संदीप की तत्परता और प्रशिक्षण से मिली जानकारी आपात स्थिति में बुजुर्ग के लिए मददगार साबित हुई।

घटना रविवार दोपहर करीब 12 बजे की है। करीब 60 वर्षीय अनिल अपनी पत्नी के साथ बाजार से सब्जी लेकर घर लौट रहे थे। महानगर चौराहे के पास अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा और वह सड़क पर गिर पड़े। सिपाही संदीप यादव ने सीपीआर दिया तो उनकी जान बच गई और आवश्यक चिकित्सकीय उपचार मिल सका। इसके बाद बुजुर्ग बेटे के साथ सिपाही के पास पहुंचा और उसका धन्यवाद किया।

सभी पुलिसकर्मी करें मदद

पुलिस आयुक्त ने सभी पुलिसकर्मियों से अपील की है कि जिस तरह संदीप ने एक बुजुर्ग की जान बचाई है। उसी तरह सभी पुलिसकर्मी आम लोगों की मदद करें। ताकि लोगों में पुलिस के प्रति और विश्वास बढ़े। संदीप ने पुलिस की सक्रियता को साबित किया है।

यह भी पढ़ें- बिजनौर में वृद्ध की हत्या से सनसनी, नाली के पास पड़ा मिला शव; पुलिस ने शुरू की जांच