Move to Jagran APP

कैंट विधानसभा सीट पर हर दिन बढ़ रहे दावेदार, विपक्षी दलों में लाइन

प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी के प्रयागराज से सांसद बनने के बाद खाली हुई कैंट सीट। सभी विपक्षी दल अपनी दावेदारी दिखाने में लगे।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Mon, 10 Jun 2019 10:09 AM (IST)Updated: Mon, 10 Jun 2019 03:20 PM (IST)
कैंट विधानसभा सीट पर हर दिन बढ़ रहे दावेदार, विपक्षी दलों में लाइन

लखनऊ, जेएनएन। प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी के प्रयागराज से सांसद बनने के बाद खाली हुई कैंट सीट पर हर दिन भाजपा में नया नाम सामने आ रहा है। दूसरी विधानसभा में रहने वाले भी यह मौका नहीं चूकना चाहते हैं। पूर्व मंत्री कुसुम राय और भाजपा नेता राजीव मिश्र भी टिकट चाहते हैं। कैंट सीट से तीन बार विधायक रहे और अवध क्षेत्र के अध्यक्ष सुरेश तिवारी भी दावेदार हैं।

loksabha election banner

रीता बहुगुणा जोशी अपने पुत्र मंयक जोशी को उपचुनाव में उतारना चाहती हैं। भाजपा से लंबे समय से जुड़ीं एडवोकेट अनीता अग्रवाल के अलावा मध्य विधानसभा से विधायक और विधि एवं न्याय मंत्री बृजेश पाठक की पत्नी नमृता पाठक भी दावेदारों में शामिल हैं। मेयर संयुक्ता भाटिया के पुत्र प्रशांत भाटिया भी दावेदारों में शामिल हैं। 

प्रशांत के पिता सतीश भाटिया 1991 और 1993 में कैंट से विधायक थे, और 1991 में पहली बार उन्होंने कैंट सीट पर भाजपा का परचम फहराया था। लालकुआं से पार्षद सुशील कुमार तिवारी के अलावा लंबे समय से भाजपा से जुड़े मान सिंह, कुछ समय पहले ही भाजपा का दामन थामने वाले व्यापारी मुरलीधर आहूजा और योगेश मिश्र भी दावेदारों में हैं। मुरलीधर आहूजा वर्ष 2007 में कांग्रेस और योगेश मिश्र कैंट सीट पर बसपा से चुनाव लड़ चुके हैं। नौकरी छोड़कर भाजपा से टिकट चाहने वालों में नगर निगम के कर्मचारी नेता शशि मिश्र भी हैं। केसरी खेड़ा से कई बार पार्षद रहे संतोष बलखंडी भी टिकट के दावेदार हैं।

विपक्षी दलों में लाइन 

मुलायम की बहू अपर्णा यादव भी कैंट सीट की किसी भी दल से चुनाव लडऩे की चर्चा है। सपा से दावेदारों में पूर्व पार्षद व 2012 में कैंट से सपा उम्मीदवार रहे सुरेश चौहान, व्यापारी नेता पवन मनोचा, पूर्व पार्षद राजू गांधी, पूर्व सपा महानगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित, कैंट अध्यक्ष अमित सक्सेना तो कांग्रेस से छात्र नेता रहे राजेश शुक्ला, कांग्रेस मीडिया की जिम्मेदारी संभालने वाले वीरेंद्र मदान के अलावा पांच बार से पार्षद रहे गिरीश मिश्र और चार बार से पार्षद  रहे राजेंद्र सिंह गप्पू भी दावेदार हैं। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.