विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ स्टेशन पर महिला सैन्य अफसर के साथ छेड़छाड़, पिटाई के बाद कैब ड्राइवर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published: Tue, 29 Sep 2026 10:45 PM (IST)

लखनऊ स्टेशन पर एक महिला सैन्य अधिकारी के साथ कैब चालक ने छेड़छाड़ की, जिसके बाद उनके पति ने उसे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. महिला सैन्य अधिकारी से लखनऊ स्टेशन पर कैब चालक ने की छेड़छाड़।

  2. पति ने आरोपी चालक को पकड़ा, लोगों ने जमकर की पिटाई।

  3. पुलिस ने आरोपी को जीआरपी के हवाले किया, वीडियो हुआ वायरल।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। सेना में अधिकारी पति के साथ लखनऊ पहुंची एक महिला सैन्य अफसर के साथ छेड़छाड़ के आरोप में कैब चालक की लोगों ने जमकर पिटाई की। पुलिस ने मौके पर पहुंचने के बाद आरोपी को जीआरपी के हवाले कर दिया। इस घटना का वीडियो मंगलवार शाम इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया।

दरअसल घटना रविवार सुबह करीब नौ बजे की है। एक सैन्य अधिकारी अपनी पत्नी के साथ ट्रेन से लखनऊ पहुंचे थे। प्लेटफार्म छह व सात के बीच पुल के बाद बाराबंकी के रामनगर का रहने वाला कैब चालक सआदत अली वहां आ पहुंचा। आरोप है कि उसने महिला सैन्य अफसर को गलत इशारे किया।

इस पर उनके पति ने आरोपी को पकड़ लिया। वह भाग न जाए इसके लिए उसे गिराकर सैन्य अफसर उसके ऊपर बैठ गए। फिर सूचना देकर पुलिस को बुला लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को जीआरपी के हवाले कर दिया।

यह भी पढ़ें- अंसल API में बड़ा फर्जीवाड़ा: सुशांत गोल्फ सिटी में 149 हेक्टेयर जमीन की डबल सेल, LDA ले सकता है बड़ा एक्शन

इंस्पेक्टर जीआरपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170, 126 और 135 के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। जिस स्थान पर घटना हुई है, वहां के सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई है।