विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ओवरलोडिंग पर 18 हजार का चालान, फिर भी दौड़ती रही बस; लखनऊ में 2 मौतों का जिम्मेदार कौन?

Published: Mon, 09 Nov 2026 02:03 PM (IST)

लखनऊ के जीरो प्वॉइंट मोहन पर एक बस पलट गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। यह बस जून ...और पढ़ें

सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत।

सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत।

HighLights

  1. लखनऊ में बस पलटी, दो की मौत, 65 यात्री फंसे।

  2. बस पर जून में ओवरलोडिंग का 18 हजार का चालान हुआ था।

  3. परिवहन विभाग की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे।

आयुष्मान पांडेय, लखनऊ। जीरो प्वॉइंट मोहन पर पलटी बस का हादसा सिर्फ चालक की लापरवाही तक सीमित नहीं दिख रहा है। बस के पुराने चालानों का ब्योरा सामने आने के बाद परिवहन विभाग की निगरानी व्यवस्था भी सवालों के घेरे में है।

बस पहले भी ओवरलोडिंग करते हुए पकड़ी गई थी। जून में बरेली में उसका 18 हजार रुपये का चालान हुआ था, लेकिन इसके बावजूद बस का संचालन जारी रहा।

इतना ही नहीं, लखनपुर टोल प्लाजा पर भी ओवरलोडिंग में चालान होने के बाद जिम्मेदार अधिकारियों ने इसकी गंभीरता से पड़ताल नहीं की।

ये है पूरा मामला

पारा थाना क्षेत्र के जीरो प्वॉइंट मोहान स्थित आगरा एक्सप्रेसवे पर रेवाड़ी से छपरा (बिहार) जा रही यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई।

WhatsApp Image 2026-11-09 at 8.44.50 AM

हादसे के बाद बस में सवार 65 यात्री अंदर फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर सर्विस की टीमें तत्काल मौके पर पहुंच गईं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।

सरोजनीनगर के अग्निशमन अधिकारी (एफएसओ) सुमित प्रताप सिंह ने फायर सर्विस कर्मियों के साथ बचाव अभियान की कमान संभाली। पलटी बस में फंसे बच्चों और अन्य यात्रियों को बाहर निकालने के लिए टीम ने कड़ी मशक्कत की।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।