लखनऊ में बारावफात पर बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था, अमीनाबाद से ऐशबाग तक कई रूटों पर डायवर्जन लागू
लखनऊ में बारावफात (ईद-ए-मिलाद-उन-नबी) के अवसर पर 26 अगस्त को पुराने लखनऊ क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। मदहे-सहाबा जुलूस ...और पढ़ें

लखनऊ में बारावफात पर बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था।
HighLights
बारावफात पर पुराने लखनऊ में यातायात व्यवस्था बदली रहेगी।
मदहे-सहाबा जुलूस के लिए 26 अगस्त को डायवर्जन लागू।
सुबह 7 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक कई मार्ग प्रतिबंधित।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। बारावफात यानी ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मौके पर 26 अगस्त को शहर के पुराने लखनऊ क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। मदहे-सहाबा जुलूस सुबह 10 बजे अमीनाबाद के झंडे वाले पार्क से शुरू होकर बाजारखाला क्षेत्र में समाप्त होगा।
इसके मद्देनजर सुबह सात बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक जरूरत के अनुसार कई मार्गों पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील की है। डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी ने बताया कि यातायात संबंधी सहायता के लिए 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।
इन मार्गों पर रहेगा डायवर्जन
- कमला नेहरू क्रासिंग से आने वाला यातायात मेफेयर तिराहा-विक्टोरिया स्ट्रीट होकर नक्खास नहीं जा सकेगा। वाहन चौक और मेडिकल कॉलेज होकर जाएंगे।
- नक्खास तिराहा से नादान महल रोड और टुड़ियागंज की ओर जाने वाले वाहन अकबरी गेट-चरक चौराहा होकर जाएंगे।
- टुड़ियागंज तिराहा से नक्खास जाने वाले वाहन गिरधारी सिंह इंटर कॉलेज और मंसूर नगर होकर जाएंगे।
- हैदरगंज (लालमाधव) तिराहा से नक्खास और ऐशबाग ईदगाह की ओर यातायात बंद रहेगा। वाहन बुलाकी अड्डा और मिल एरिया होकर जाएंगे।
- वाटर वर्क्स तिराहा से ऐशबाग ईदगाह की ओर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
- मेडिकल कॉलेज चौराहा से सुभाष मार्ग होकर रकाबगंज पुल जाने वाले वाहन सिटी स्टेशन तिराहा-शाहमीना होकर जाएंगे।
- अमीनाबाद पोस्ट ऑफिस तिराहा से मौलवीगंज होकर रकाबगंज जाने वाले वाहन छतरी वाले चौराहे से अमीनाबाद-नजीराबाद होकर जाएंगे।
- रकाबगंज पुल से अमीनाबाद की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। इन्हें नाका और मेडिकल कॉलेज की ओर मोड़ा जाएगा।
- कैसरबाग बस स्टैंड, गुईन रोड, नजीराबाद और अमीनाबाद चौराहे से झंडे वाले पार्क की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। वाहन कैसरबाग-अशोकलाट-श्रीराम रोड या सिटी स्टेशन होकर जाएंगे।
- ऐशबाग पुल से ईदगाह की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। इन्हें मोतीनगर, भूसामंडी और राजेंद्रनगर की ओर भेजा जाएगा।
- बुलाकी अड्डा से हैदरगंज की ओर यातायात बंद रहेगा। वाहन टिकैतराय तालाब-मिल एरिया-एवररेडी की ओर जाएंगे।
- मिल एरिया तिराहा से हैदरगंज जाने वाले वाहन मीना बेकरी और राजाजीपुरम होकर जाएंगे।
- राजेंद्रनगर चौराहा से ऐशबाग ईदगाह की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे।
- नाका चौराहा से राजेंद्रनगर होते हुए ऐशबाग पुल और ईदगाह की ओर वाहनों पर रोक रहेगी। वाहन नत्था-मवैया होकर जाएंगे।
- नाका चौराहा से पांडेयगंज चौकी होकर रकाबगंज पुल जाने वाले वाहन बांसमंडी-राजेंद्रनगर होकर जाएंगे।
- फूलमंडी फ्लाईओवर से हैदरगंज की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। इन्हें विक्टोरिया स्ट्रीट, मेडिकल चौराहा होकर भेजा जाएगा।
- मिल एरिया तिराहा से हैदरगंज फ्लाईओवर की ओर जाने वाले वाहन मीना बेकरी चौराहा होकर जाएंगे।
यह भी पढ़ें- CSJMU Kanpur के डिग्री कालेजों में नहीं भर रहीं सीटें, डीएवी, डीबीएस और बीएनडी में बड़ी संख्या में सीटें खाली
