विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बड़ा इमामबड़ा घूमने जा रहे पर्यटकों की जेब पर बढ़ा खर्च, 18 फरवरी से इतने रुपये बढ़ जाएंगे टिकट के दाम

Published: Mon, 16 Feb 2026 09:03 AM (IST)

लखनऊ जिला प्रशासन और हुसैनाबाद ट्रस्ट ने पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए बड़ा इमामबाड़ा के टिकट ऑनलाइन उपलब्ध कराने ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, लखनऊ। जिला प्रशासन और हुसैनाबाद ट्रस्ट ने पर्यटकों को आकर्षित करने की पहल की है। इसके तहत बड़ा इमामबाड़ा का टिकट आनलाइन देने की व्यवस्था की गई है।

इसकी वेबसाइट https://lucknowimambara.com/ बना दी गई है, जिस पर 18 फरवरी से टिकट मिलेगा। टिकट में 10 रुपये की वृद्धि भी की जा रही है।

वेबसाइट बनने के बाद जिलाधिकारी विशाख जी. ने दो दिन पहले बड़ा इमामबाड़ा का निरीक्षण किया था। उनकी उपस्थिति में इस वेबसाइट पर ट्रायल किया गया था। डमी टिकट जारी किए गए थे।

ट्रस्ट के सहायक कार्यालय अधीक्षक हबीबुल हसन ने बताया कि अभी बड़ा इमामबाड़ा का टिकट मूल्य 50 रुपये है। 18 फरवरी से यह 60 रुपये का हो जाएगा।

उन्होंने बताया कि करीब 12 वर्ष पहले टिकट के दाम बढ़ाए गए थे। इसके बाद अब वृद्धि की गई है। इस टिकट से बड़ा इमामबाड़ा, भूलभुलैया और प्राचीन शाही बाउली (सीढ़ीदार कुआं) देख सकेंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।