विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ में शादी से इनकार पर खौफनाक एसिड अटैक, युवती समेत परिवार झुलसा

By Ayushman PandeyEdited By: Vivek Shukla
Published: Sun, 29 Nov 2026 11:19 AM (IST)

लखनऊ के उदयगंज में शादी से इनकार करने पर एक सिरफिरे रिश्तेदार ने युवती और उसके परिवार पर तेजाब व चाकू से हमला कर दिया। युवती की मां ने हिम्मत दिखाकर हमलावर को पकड़ा, जिससे वह भी झुलस गया; कुल पांच लोग घायल होकर अस्पताल में भर्ती हैं।

HighLights

  1. शादी से इनकार पर सिरफिरे रिश्तेदार का तेजाब हमला।

  2. युवती, माता-पिता, भाई और हमलावर तेजाब से झुलसे।

  3. युवती की मां ने हिम्मत दिखाकर हमलावर को पकड़ा।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। शादी से इनकार की कीमत एक 18 वर्षीय युवती और उसके परिवार को खौफनाक हमले के रूप में चुकानी पड़ी।उदयगंज में रविवार तड़के एक सिरफिरा रिश्तेदार तेजाब और चाकू लेकर युवती के घर में घुस गया। छत के रास्ते घर में दाखिल हुए आरोपित ने सबसे पहले युवती पर तेजाब फेंका।

उसकी चीख सुनकर बचाने पहुंचे माता-पिता और भाई पर भी तेजाब फेंकने के साथ चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से घर में चीख-पुकार मच गई। पूरे परिवार को खत्म करने की नीयत से आए आरोपित को आखिरकार युवती की मां ने हिम्मत दिखाते हुए पकड़ लिया।

इस दौरान आरोपित भी तेजाब से झुलस गया। पुलिस ने युवती, उसके माता-पिता, भाई और आरोपित समेत पांच लोगों को केजीएमयू में भर्ती कराया है। युवती और आरोपित की हालत गंभीर बताई जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।