विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ में 17 साल के बेटे ने मां की हत्या की, पुलिस को फोन कर कहा- मर्डर किया है...आप लोग आ जाओ

Published: Fri, 02 Oct 2026 09:52 AM (IST)

लखनऊ में 17 वर्षीय बेटे ने 42 वर्षीय मां की हत्या कर दी। उसने रिंच से वार कर वारदात को अंजाम दिया और खुद पुलिस को सूचना दी।

बेटे ने मां की हत्या कर दी।

बेटे ने मां की हत्या कर दी।

HighLights

  1. 17 वर्षीय बेटे समीर ने मां की हत्या की।

  2. रिंच से सिर पर वार कर वारदात को अंजाम दिया।

  3. हत्या के बाद खुद पुलिस को फोन कर सूचना दी।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। राजधानी में एक 17 वर्षीय बेटे ने अपनी 42 वर्षीय मां की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद किशोर ने खुद पुलिस को फोन कर वारदात की जानकारी दी।

किशोर ने फोन कर कहा, हेलो पुलिस, मैंने मम्मी का मर्डर कर दिया है… आप लोग आ जाओ। आरोपी किशोर की पहचान समीर और मृतका की पहचान गीता भागचंदानी के रूप में हुई है।

मामला नाका हिंडोला थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर स्थित विजन अपार्टमेंट का बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि समीर ने अपनी मां के सिर पर रिंच से कई वार किए, फिर खुद ही पुलिस को फोन करके जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर नाबालिग को हिरासत में लिया है। 

यह भी पढ़ें- अंकित बालियान हत्याकांड: सोनीपत में फिल्मी स्टाइल में पकड़ा गया मुख्य आरोपी रोहित लाडला