विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ले. जनरल मित्रा होंगे आज से मध्य कमान के नए सेनाध्यक्ष, ग्रेनडियर्स से आर्मी कमांडर तक का सफर

Published: Thu, 01 Oct 2026 11:54 AM (GMT+05:30)

ले. जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता की सेवानिवृत्ति के बाद ले. जनरल संजय मित्रा ने मध्य कमान के नए सेनाध्यक्ष का पदभार संभाला है।

ले. जनरल मित्रा होंगे आज से मध्य कमान के नए सेनाध्यक्ष।

ले. जनरल मित्रा होंगे आज से मध्य कमान के नए सेनाध्यक्ष।

HighLights

  1. ले. जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता चार दशक की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए।

  2. ले. जनरल संजय मित्रा मध्य कमान के नए सेनाध्यक्ष नियुक्त किए गए।

  3. मित्रा प्रस्तावित थिएटर कमांड के गठन की अहम जिम्मेदारी संभालेंगे।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। करीब चार दशक की शानदार सेवा के बाद देश की सबसे बड़ी मध्य कमान के सेनाध्यक्ष ले. जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता बुधवार को सेवानिवृत्त हो गए।

गुरुवार को इस कमान की बागडोर ले. जनरल संजय मित्रा के हाथों में होगी। वह अब तक रक्षा मंत्रालय में महानिदेशक आपरेशनल लाजिस्टिक व स्ट्रेटेजिक मूवमेंट के पद पर तैनात थे।

रक्षा मंत्रालय ने शिमला स्थित आर्मी ट्रेनिंग कमांड के कमांडर के पद पर ले. जनरल एसपी सिंह और ले. जनरल संजय मित्रा को मध्य कमान के आर्मी कमांडर के पद पर नियुक्त करने के आदेश एक सितंबर को जारी किए थे। ले. जनरल एसपी सिंह लखनऊ के रहने वाले हैं।

ले. जनरल मित्रा को 10 जून 1989 को ग्रेनेडियर्स में कमीशंड प्राप्त हुआ था। उनको ऑपरेशन विजय मेडल, परेशन पराक्रम मेडल, सैन्य सेवा मेडल, हाइ अल्टीट्यूट मेडल सहित कई पदक प्राप्त हुए हैं। ले. जनरल मित्रा पर प्रस्तावित थिएटर कमांड के गठन की जिम्मेदारी होगी।

वह उस मध्य कमान की बागडोर संभालेंगे, जिसकी उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में चीन से सटी सीमा है। इस कमान में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, उड़ीसा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश की सैन्य स्टेशनों और रेजिमेंट आती हैं।

देश की छह आपरेशन और एक ट्रेनिंग कमांड में मध्य कमान सबसे महत्वपूर्ण है। बुधवार को ले. जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता ने युद्ध स्मारक स्मृतिका पर बलिदानियों को नमन कर अपनी सेवा से विदाई ली। ले. जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता की युद्ध तत्परता, क्षमता विकास और उभरती प्रौद्योगिकियों को शामिल करने पर उनके जोर ने कमान की आपरेशनल तैयारियों को और मजबूत किया है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली SIR में आडवाणी, पूर्व सेनाध्यक्ष और बांसुरी स्वराज को भी नोटिस, वोटर लिस्ट में गड़बड़ियों पर EC की कार्रवाई