यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अजय देवगन के दीवानों के कारण लखनऊ में लगा ट्रैफिक लंबा जाम
फिल्म स्टार अजय देवगन को लोगों ने आज उतरेटिया के पास गाड़ी में बैठे देखा। इसके बाद तो दो पहिया ...और पढ़ें

लखनऊ (जेएनएन)। फिल्म अभिनेता अजय देवगन आजकल अपनी एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में लखनऊ में हैं। आज उनकी झलक पाने के साथ ही उनकी गाड़ी के साथ सेल्फी के चक्कर में राजधानी में जाम लग गया।
फिल्म स्टार अजय देवगन को लोगों ने आज उतरेटिया के पास गाड़ी में बैठे देखा। इसके बाद तो दो पहिया के साथ ही चार पहिया गाड़ी सवार लोग उनकी गाड़ी के पास पहुंचने लगे। लोगों की इस होड़ के कारण लखनऊ-रायबरेली रोड पर जाम लग गया। फिल्म स्टार अजय देवगन को गाड़ी में लोगों ने बैठा हुआ देखा तो उनकी फोटो खींचने लगे। जिसके चलते काफी देर जाम लग गया। इस ट्रैफिक जाम में फिल्म स्टार अजय देवगन भी फंस गए। वह चुपचाप गाड़ी में बैठे सड़क पर उमड़ पड़े लोगों की दीवानगी को देखते रहे।

अजय देवगन पिछले कई दिनों से यहां के कनकहा में शिवगढ़ पैलेस में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। लखनऊ के होटल में रुकने के बाद फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में उनको लगभग रोज इसी सड़क से जाना होता है। आज सुबह भी वह गाड़ी में बैठकर शूटिंग के लिए जा रहे थे।

अब तो लोगों को उनके आने जाने का समय मालूम हो गया है। जिसके चलते लोग उनकी गाड़ी का इंतजार करते रहते हैं कि कब वह निकले और उन्हें एक झलक देख सकें। आज भी लोगों की नजर गाड़ी में बैठे अजय देवगन पर पड़ गई।

इसके बाद तो सड़क के दोनों तरफ लोग अपनी-अपनी गाड़ी छोड़कर अजय देवगन की झलक पाने के साथ ही गाड़ी में बैठे देवगन की फोटो अपने मोबाइल में कैद करने में जुट गए। इन्हें देखने के लिए इंजीनियरिंग कॉलेज की गाडिय़ों में बैठे छात्रों ने सड़क के बीच अपने कालेज की बस तक रुकवा दी।
यह भी पढ़ें: गाजीपुर में संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस के गुजरते ही चटक गई पटरी
इससे पहले भी बीते शनिवार को अपनी फिल्म की शूटिंग से लौटते समय अजय देवगन ने नहर के पास शनि मंदिर पर गाड़ी रुकवा दी थी। वह गाड़ी से बाहर आकर शनि मंदिर में दर्शन करने चले गए। इसके बाद वहां पर भीड़ जमा हो गई थी।
