विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Loksabha Election: इस तारीख को NDA में शामिल होंगे जयंत चौधरी, ओपी राजभर ने किया बड़ा दावा

Published: Thu, 08 Feb 2024 09:39 PM (IST)

Loksabha Election 2024 रालोद की भाजपा के साथ गठबंधन की चल रही चर्चाओं के बीच एनडीए के सहयोगी सुहेलदेव भारतीय ...और पढ़ें

इस तारीख को NDA में शामिल होंगे जयंत चौधरी, ओपी राजभर ने किया बड़ा दावा
इस तारीख को NDA में शामिल होंगे जयंत चौधरी, ओपी राजभर ने किया बड़ा दावा

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। रालोद की भाजपा के साथ गठबंधन की चल रही चर्चाओं के बीच एनडीए के सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओम प्रकाश राजभर ने गुरुवार को बड़ा दावा करते हुए कहा कि जयन्त चौधरी 12 फरवरी को एनडीए में शामिल हो जाएंगे।

उन्होंने समाजवादी पार्टी के बारे में कहा कि 'सपा में दो फाड़ हो चुके हैं। इसका एक हिस्सा हमारे साथ आ जाएगा। इसके कई नेता भी हमारे साथ जल्द आ जाएंगे।'

राजभर ने विपक्ष पर साधा निशाना

सुभासपा प्रमुख ने गुरुवार को पत्रकारों से कहा कि मैं तो पहले से कह रहा था कि इस बार विपक्षियों ने ठाना है 2024 में नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है। कुछ लोग सटकर तो कुछ हटकर नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि '12 फरवरी तक रुक जाइए और देखिएगा नतीजा क्या होगा।'

उन्होंने कहा कि सपा को रसातल में पहुंचाने के लिए ही स्वामी प्रसाद मौर्य को भेजा गया है। स्वामी प्रसाद जानबूझ कर इस तरह के बयान दे रहे हैं। हालांकि, माैर्य के इस तरह के बयान के लिए अखिलेश भी जिम्मेदार हैं। वे अखिलेश की शह पर ही बोल रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: गुजरात जा रही थी महिला, रास्ते में खत्म हो गए पैसे; पुलिस ने रोककर तलाशी ली तो उड़े होश