विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Election 2024: छठे चरण के मतदान में महिलाओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ा, 14 में 13 सीटों पर अधिक रहा वोट प्रतिशत

Published: Wed, 29 May 2024 08:39 AM (IST)

प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों के लिए बीते 26 मई को हुए चुनाव में सबसे कम 54.04 प्रतिशत वोट पड़े। ...और पढ़ें

छठे चरण के मतदान में महिलाओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ा।
छठे चरण के मतदान में महिलाओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ा।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में छठे चरण की 14 लोकसभा सीटों पर हुए चुनाव में कम मतदान की एक वजह पुरुषों न्यूनतम भागीदारी रही है। मंगलवार को चुनाव आयोग के स्तर से जारी मतदान प्रतिशत के अंतिम आंकड़ों में यह वजह स्पष्ट दिखाई दे रही है।

प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों के लिए बीते 26 मई को हुए चुनाव में सबसे कम 54.04 प्रतिशत वोट पड़े। यहां 51.31 प्रतिशत पुरुषों और 57.12 प्रतिशत महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। महिलाओं और पुरुषों के वोटिंग प्रतिशत में 5.81 प्रतिशत का फासला देखा गया। पांचवें चरण में भी महिलाओं का वोट प्रतिशत पुरुषों से बेहतर रहा था।

छठे चरण की डुमरियागंज व लालगंज सीट पर महिलाओं और पुरुषों के वोट प्रतिशत के बीच करीब 10 प्रतिशत तक का फासला देखा गया। वहीं, संत कबीर नगर और आजमगढ़ में भी दोनों के वोटिंग प्रतिशत में बड़ा अंतर दिखा। इसके अलावा इलाहाबाद, अंबेडकर नगर, बस्ती, भदोही, जौनपुर, मछलीशहर, प्रतापगढ़, श्रावस्ती व सीतापुर में भी महिला वोटर पुरुषों पर भारी पड़ी। छठे चरण में सिर्फ फूलपुर ही एकमात्र सीट रही जहां पुरुषों का वोटिंग प्रतिशत महिलाओं से बेहतर रहा।

यूपी में छठे चरण में महिलाओं की बढ़ी भागीदारी

लोकसभा सीट - पुरुष - महिलाएं - अन्य - कुल

इलाहाबाद - 51.61 - 52.08 - 2.10 - 51.82

अंबेडकर नगर - 58.98 - 64.40 - 15.15 - 61.58

आजमगढ़ - 52.71 - 60.05 - 13.95 - 56.16

बस्ती - 53.28 - 60.52 - 11.34 - 56.67

भदोही - 50.89 - 55.52 - 3.51 - 53.07

डुमरियागंज - 47.15 - 57.47 - 3.55 - 51.97

जौनपुर - 53.17 - 58.22 - 5.49 - 55.59

लालगंज - 49.88 - 59.33 - 4.00 - 54.38

मछलीशहर - 51.41 - 57.88 - 1.45 - 54.49

फूलपुर - 49.30 - 48.45 - 2.55 - 48.91

प्रतापगढ़ - 48.13 - 55.18 - 20.00 - 51.45

संत कबीर नगर - 48.21 - 57.53 - 2.27 - 52.57

श्रावस्ती - 51.63 - 54.21 - 24.07 - 52.83

सीतापुर - 52.62 - 58.90 - 6.12 - 55.63

कुल - 51.31 - 57.12 - 5.14 - 54.04