निर्माणाधीन लोहिया आवास का छज्जा गिरने से मासूम की मौत, दो घायल
बस्ती जिले में नगर थाना क्षेत्र के बक्सर गांव में लोहिया आवास का निर्माण चल रहा है। आज सुबह अचानक निर्माणाधीन छज्जा गिर गया, जिससे उसके नीचे मौजूद निरहू की चार वर्षीय बेटी प्रियंका की मौत हो गई। इसमें दो महिलाएं भी घायल हो गई हैं।
By Ashish MishraEdited By: Published: Tue, 22 Mar 2016 01:22 PM (IST)Updated: Tue, 22 Mar 2016 01:27 PM (IST)
लखनऊ। बस्ती जिले में नगर थाना क्षेत्र के बक्सर गांव में लोहिया आवास का निर्माण चल रहा है। आज सुबह अचानक निर्माणाधीन छज्जा गिर गया, जिससे उसके नीचे मौजूद निरहू की चार वर्षीय बेटी प्रियंका की मौत हो गई। इसमें दो महिलाएं भी घायल हो गई हैं। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोहिया आवास के घटिया होने का का यह मौजूदा प्रमाण है। जिसमें प्रधान और ग्राम सचिव मिलकर ग्रामीणों के हक का पैसा खा जाते हैं। मामले में सीडीओ बस्ती का कहना है कि घटिया निर्माण की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें