LIVE UP Board Result 2023: इस साल जल्दी जारी होंगे यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजें, लेटेस्ट अपडेट पढ़ें
UP Board Result 2023 Live Updates: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा इंटरमीडिएट (कक्षा 12) परीक्षाफल इसी माह के दौरान घोषित किया जा सकता है। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य पूरा हो गया है। साथ ही यूपी बोर्ड एक नए रिकॉर्ड को बनाने की तैयारी कर रहा है।

जागरण ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली: UP Board Result 2023 Live Updates। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा यूपी बोर्ड की कक्षा 10 और 12 की उत्तर पुस्तिकाओं को जांचने का कार्य पूरा कर लिया गया है। अब विद्यार्थियों को रिजल्ट का इंतजार है। लेकिन यूपी बोर्ड भी हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा-2023 के करीब 30 वर्ष का रिकार्ड तोड़ बिना पुनर्परीक्षा के संपन्न कराकर अब परिणाम में भी नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है। रिकार्ड के संकेत पहली बार तय तिथि के एक दिन पहले संपन्न हुए मूल्यांकन से मिल भी गए हैं।
UP Board की कॉपियों का मूल्यांकन इस बार तय समय से पहले पूरा कर लिया गया था, ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इस साल बोर्ड के नतीजे भी जल्द घोषित हो सकते हैं।
UP result Big Update: वाराणसी क्षेत्रीय कार्यालय के अपर सचिव डॉ सतीश सिंह ने बताया कि जो विद्यार्थी किसी कारणवश प्रैक्टिकल परीक्षा देने से वंचित रह गए हैं, वह विद्यालय या DIOS दफ्तर से संपर्क कर निर्धारित केंद्र व तिथि पर आयोजित की जा रही परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं। इसके बाद यूपी बोर्ड रिजल्ट की तैयारी शुरू कर दी जाएगी।
UP Board Result Latest Update: उत्तर प्रदेश माध्यमिक बोर्ड की तरफ से इस बाबत आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है लेकिन जानकारों का मानना है कि 10वीं और 12वीं के नतीजे अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक घोषित किए जा सकते हैं।
उत्तर प्रदेश बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम वेबसाइट https://upresults.nic.in पर उपलब्ध होंगे। इस माह के अंत तक परिणाम आने की उम्मीद है।
UP Board Result 2023: 2023 की बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर परीक्षा में कुल 58,85,745 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे।
UP Board Result 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक बोर्ड द्वारा अभी रिजल्ट की तारीख का नहीं किया गया है ऐलान।
यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम 2023 की सटीक तिथि आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं की गई है। हालांकि, बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। परिणाम तैयार करने में अभी कुछ समय लग सकता है।
UP Board Result 2023: मोबाइल पर चेक करें रिजल्ट
STEP 1- यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
STEP 2- रिजल्ट बटन पर क्लिक करें
STEP 3- रोल नंबर संबंधित जानकारी डालें और सबमिट का बटन दबाएं
STEP 4- रिजल्ट को पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करें
यूपी बोर्ड इंटर के स्टूडेंट्स के लिए प्रैक्टिकल एग्जाम आज से आयोजित किए जा रहे हैं। प्रायोगिक परीक्षाएं वीरवार यानी 6 अप्रैल तक चलेंगी।
बोर्ड द्वारा 31 मार्च 2023 तक ही मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया। इसके बाद अब यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा की तैयारियां UPSMP ने शुरू दी हैं। इसमें करीब 20 से 25 दिन और लगेंगे। ऐसे में अप्रैल के अंत में रिजल्ट आने की उम्मीद जताई जा रही है।
सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से एक पत्र शिक्षा विभाग का वायरल है। इसमें कहा जा रहा है कि यूपी बोर्ड का रिजल्ट 5 अप्रैल को आएगा। इसके बाद से सोशल मीडिया पर अफवाह है कि बोर्ड रिजल्ट 5 अप्रैल को आने वाला है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड सचिव दिब्यकांत शुक्ला ने पत्र जारी कर अफवाहों पर विराम लगा दिया है।
पहला स्थान - प्रिंस पटेल - 586 (97.67%)
दूसरा स्थान- संस्कृति ठाकुर- 585 (97.50%)
दूसरा स्थान- किरण कुशवाहा- 585 (97.50%)
तीसरा स्थान- अनिकेत शर्मा- 584 अंक यानि 97.33%
चौथा स्थान - पलक अवस्थी- 583 अंक यानि 97.17%
चौथा स्थान- आस्था सिंह- 583 अंक यानि 97.17%
पांचवा स्थान- एकता वर्मा- 582 अंक यानि 97.00%
पांचवा स्थान- अथर्व श्रीवास्तव- 582 अंक यानि 97.00%
पांचवा स्थान- नेंसी वर्मा- 582 अंक यानि 97.00%
पांचवा स्थान- प्रांशी द्विवेदी- 582 अंक यानि 97.00%
छठां स्थान- शीतल वर्मा- 581 अंक यानि 96.83%
सातवां स्थान- इशिता वर्मा- 579 अंक यानि 96.50%
सातवां स्थान- कशिश यादव- 579 अंक यानि 96.50%
सातवां स्थान- हर्षिता वर्मा- 579 अंक यानि 96.50%
आंठवां स्थान- अजय प्रताप सिंह- 578 अंक यानि 96.33%
आंठवां स्थान- राज यादव- - 578 अंक यानि 96.33%
आंठवां स्थान- ओमशी सिंह- 578 अंक यानि 96.33%
आंठवां स्थान- अंजलि चौहान- 578 अंक यानि 96.33%
आंठवां स्थान- आशुतोष कुमार- 578 अंक यानि 96.33%
नौवां स्थान- शिवा- 577 अंक यानि 96.17%
परिषद द्वारा जारी आंकड़ो के अनुसार, 2022 में 88.18 फीसदी छात्र-छात्राएं सफल घोषित किए गए हैं। पिछले वर्ष 91.69 फीसदी छात्राएं और 85.25 फीसदी छात्र उत्तीर्ण घोषित किए गए।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की शैक्षणिक वर्ष 2021-22 हाई स्कूल (कक्षा 10) की बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा 18 जून 2022 को की गई थी।
रिजल्ट की घोषणा होने के बाद आप यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://results.upmsp.edu.in/ पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। छात्र रोल नंबर और रोल कोड की मदद से वेबसाइट पर लॉग इन कर सकते हैं और अपना रिजल्ट देख सकते हैं। छात्रों की मदद के लिए jagran.com पर भी रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू हुईं थीं। 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 3 मार्च को समाप्त हुईं थीं, जबकि 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 4 मार्च को खत्म हुईं थीं। इस साल उत्तर प्रदेश बोर्ड हाईस्कूल (कक्षा 10) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की परीक्षा के लिए लगभग 58,85,745 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 31,16,487 स्टूडेंट्स ने 10वीं के लिए और 27,69,258 छात्रों ने इंटरमीडिएट के लिए अपना नामांकन कराया था। वहीं, अब 10वीं और 12वीं की कांपियों की जांच पूरी हो चुकी है।
परिणाम की तिथियों को देखें तो पिछले दस वर्षों में दो बार अप्रैल में परिणाम घोषित हुआ है। एक बार 2018 में 29 अप्रैल को तथा दूसरी बार 2019 में 27 अप्रैल को। ऐसे में यूपी बोर्ड इस बार 27 अप्रैल से पहले परिणाम घोषित कर एक और रिकॉर्ड स्थापित करने की तैयारी में जुटा हुआ है।
इधर, उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य रिकॉर्ड तोड़ते हुए निर्धारित तिथि एक अप्रैल से एक दिन पहले ही यानी 31 मार्च को ही पूरा हो गया। जिन परीक्षार्थियों की इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा किसी कारणवश छूट गई थी, उन्हें 11 व 12 फरवरी को व पांच एवं छह अप्रैल को एक और अवसर दिया है, ताकि परीक्षा छूटने के अभाव में उनका एक वर्ष खराब न हो जाए।
परीक्षा संपन्न होने पर होली के अवकाश के बाद यूपी बोर्ड सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने 18 मार्च से प्रदेश के 258 केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य शुरू कराया। 1,43,933 परीक्षक लगे थे। ओएमआर शीट पर पहली बार हुई हाईस्कूल की 20 अंकों की परीक्षा का मूल्यांकन परीक्षा के दौरान ही शुरू करा दिया गया था।
