Move to Jagran APP

वन विभाग की टीम लखनऊ में 33 घंटे बाद भी नहीं पकड़ सकी तेंदुआ

लखनऊ में आशियाना इलाके के औरंगाबाद क्षेत्र में तेंदुआ पकडऩे का प्रयास दूसरे दिन भी जारी है। कल रात काफी कोशिशों के बावजूद वन विभाग के कर्मचारी तेंदुआ पकड़ नहीं सके।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Fri, 16 Feb 2018 04:55 PM (IST)Updated: Fri, 16 Feb 2018 05:12 PM (IST)
वन विभाग की टीम लखनऊ में 33 घंटे बाद भी नहीं पकड़ सकी तेंदुआ

लखनऊ (जेएनएन)। प्रदेश में जंगलों से आबादी की ओर रुख कर रहे जानवर बेहद खतरनाक होते जा रहे हैं। लखनऊ में कल सुबह आशियाना इलाके के औरंगाबाद क्षेत्र में दिखा तेंदुआ पकडऩे का प्रयास आज दूसरे दिन भी जारी है। अभी तक 33 घंटा के बाद भी वन विभाग की टीम को सफलता नहीं मिली है।

loksabha election banner

तेंदुआ के शहरी इलाके में छुप जाने के कारण भारी भीड़ हमेशा लगी रहती है। भीड़ देखते हुए भारी संख्या में फोर्स तैनात की गई है। लखनऊ में आशियाना इलाके के औरंगाबाद क्षेत्र में तेंदुआ पकडऩे का प्रयास दूसरे दिन भी जारी है। कल रात काफी कोशिशों के बावजूद वन विभाग के कर्मचारी तेंदुआ पकड़ नहीं सके। आज सुबह वन विभाग की टीम तेंदुआ को घेरने में सफल हुई है। पाइप के पास तीन तरफ से जाल डाला गया है। अभी तक वह उसकी पकड़ से दूर है।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तेंदुआ वयस्क है, वह चालाक होने के कारण पिंजड़े में नहीं फंसा। तीन तरफ जाल डालने के साथ ही तीन बड़े पिंजरा भी लगाया गया है। उसे पकडऩे के लिए ट्रेंकुलाइजर का इस्तेमाल किए जाने की तैयारी है।

आशियाना इलाके में बुधवार रात सीसीटीवी में तेंदुआ वहां सड़क पर चहलकदमी करते हुए दिखा। इसके बाद कल औरंगाबाद इलाके में तेंदुआ निकलने से दहशत का माहौल बन गया। सुबह सात बजे क्षेत्र में तेंदुआ देखा गया। मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची।

वन विभाग के डॉ. उत्कर्ष शुक्ला ने बताया मौके पर तेंदुआ के पगमार्क मिले हैं। अब भी तेंदुआ क्षेत्र में ही मौजूद है। तेंदुए को पकडऩे के लिए वन विभाग की टीम ने काम शुरू कर दिया। पहले विभाग के कर्मचारी तेंदुए के जिस खेत में छुपे होने की आशंका थी, उसे बांस की बल्लियों से कवर कर रहे थे। इसी दौरान दौरान तेंदुआ वन विभाग के सामने से चकमा देकर भाग निकला। इस दौरान तेंदुए ने कुछ लोगों पर हमला भी किया।

तेंदुआ खेतों से निकलकर घरों की तरफ भागा। तेंदुआ निकलते ही भगदड़ मच गई। तेंदुए के आतंक को देखते हुए मौके पर पीएसी बुला ली गई। वन विभाग के साथ कई थानों की पुलिस भी मौके पर सर्च अभियान चला रही है। इस दौरान तेंदुआ सड़क किनारे पड़े सीवर पाइपों में छिप गया। उसे घेरने के लिए वन विभाग को मेट्रो कर्मचारियों की सहायता से जाल की व्यवस्था करनी पड़ी। अभी तेंदुआ वन विभाग के कर्मचारी और एक अन्य आदमी घायल कर चुका है।

आज शाम को फिर तेंदुआ दिखने के बाद पिंजरा लगाया गया। इसके बाद वह पाइप में घुस गया। आज इस अभियान में सेना की भी मदद ली जा रही है। आसपास के कई इलाकों में तेंदुआ आने की सूचना पर स्कूलों में छुट्टी कर दी गई थी। सुबह से शाम हो गई लेकिन अभी तक तेंदुआ नहीं पकड़ा गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.