लखनऊ में जल्द होगी 6000 प्लॉटों की नीलामी, आगरा एक्सप्रेसवे और सीतापुर रोड पर शुरू होंगे 2 नए प्रोजेक्ट
एलडीए की नैमिष नगर और वरुण विहार योजना का शुभारंभ अगले सप्ताह होगा, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शामिल होंगे।
-1789753989654_m.webp)
इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
एलडीए की नैमिष नगर, वरुण विहार योजना का शुभारंभ अगले सप्ताह।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राजनाथ सिंह कार्यक्रम में होंगे शामिल।
26 सितंबर से पहले 6000 से अधिक भूखंडों की बुकिंग शुरू।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। एलडीए की नैमिष नगर और वरुण विहार योजना का शुभारंभ अगले सप्ताह होगा। मुख्यमंत्री कार्यालय से पितृपक्ष के पहले तैयारी करने का निर्देश एलडीए को दिया गया है। संभव है कि 26 सितंबर से पहले दोनों योजनाओं के लिए भूखंडों की बुकिंग शुरू कर दी जाएगी।
लखनऊ विकास प्राधिकरण की आवासीय योजनाओं के शुभारंभ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे। एलडीए आगरा एक्सप्रेसवे के पास तेजी से कार्यक्रम की तैयारियों में जुट गया है।
आगरा एक्सप्रेसवे स्थित 6580 एकड़ में वरुण विहार और सीतापुर रोड पर 4100 एकड़ में नैमिष नगर योजना विकसित की जा रही है। 26 सितंबर तक दोनों योजनाओं का शिलान्यास हाेगा। एलडीए ने पत्र भेजकर समय मांगा है।
यह भी पढ़ें- यूपी में जमीन फाड़कर निकाला जाएगा पानी का खजाना: कानपुर से प्रयागराज के बीच मिली 200 KM लंबी प्राचीन नदी
वरुण विहार में 1926 भूखंड और नैमिष नगर में 1084 भूखंड का चयन हो चुका है। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार का कहना है कि जल्द ही योजना शुरू होने की तारीख तय हो जाएगी। छह हजार से अधिक भूखंडों की बुकिंग शुरू कराने की योजना है।
नगर निगम को हैंडओवर होगा गोमती नगर विस्तार
यह भी पढ़ें- यूपी में जमीन फाड़कर निकाला जाएगा पानी का खजाना: कानपुर से प्रयागराज के बीच मिली 200 KM लंबी प्राचीन नदी
गोमती नगर विस्तार को नगर निगम के हवाले करने की तैयारी है। शुक्रवार को एलडीए व नगर निगम के अधिकारियों के बीच इसको लेकर चर्चा हुई। इसमें 110 करोड़ रुपये देने पर भी सहमति बनी है। इस धनराशि से क्षेत्र में विकास कार्य कराए जाएंगे, इसका लाभ आम लोगों को मिलेगा।
