10 लाख वर्ग फीट में शाइन सिटी की अवैध कॉलोनी पर चला LDA का पीला पंजा
शाइन सिटी की मोहनलालगंज में सॉलिटेयर सिटी को बिना लेआउट पास कराए ही करवा रहे थे निर्माण। एलडीए ने शाइन सिटी के अलावा कई अन्य जगह अवैध निर्माणों को भी सोमवार को सील कर दिया।
लखनऊ, जेएनएन। राजधानी स्थित मोहनलालगंज गोसाईगंज में नहर किनारे पर शाइन सिटी की अवैध सॉलिटेयर सिटी लगभग 10 लाख वर्ग फीट में विकसित की गई है। अवैध कॉलोनी का निर्माण सोमवार को एलडीए ने ध्वस्त कर दिया । इस प्लॉटिंग में करीब 500 लोगों का करोड़ों रुपए लगा हुआ है। एलडीए ने यहां निर्माण जरूर ध्वस्त कर दिए मगर शाइन सिटी का कर्ताधर्ता राशीद नईम अनेक मुकदमों के बावजूद आजाद घूम रहा है। मगर उसके अवैध निर्माण के जाल में में फंसे लोगों को न्याय नहीं मिल पा रहा है।
शाइन सिटी के कर्ता-धर्ता राशिद नईम इससे पहले भी दो निर्माणों को एलडीए ध्वस्त कर चुका है। मगर सोमवार को मोहनलालगंज में नहर के पास उसकी जिस कॉलोनी को एलडीए ने ध्वस्त किया है यह सबसे बड़ी है इसका रकबा करीब 10 लाख वर्ग फीट का है। नाम सॉलिटेयर सिटी दिया हुआ है जिसमें लुभावने प्रचार के माध्यम से सैकड़ों लोगों को प्लॉट बेचे जा चुके हैं। मगर अगर इसको अवैध घोषित करते हुए इसका निर्माण ध्वस्त किया है। एलडीए की संयुक्त सचिव ऋतु सुहास ने बताया जब-जब मौके का परीक्षण किया गया तो साइंस सिटी के कर्मचारी कोई भी पास लेआउट नहीं दिखा सके। इसलिए आखिरकार यहां अवैध निर्माणों पर जेसीबी चलाना जरूरी हो गया है।
तीन और अवैध निर्साण किए गए सील
शाइन सिटी के बड़े अवैध निर्माण के अलावा एलडीए ने सोमवार को आइआइएम रोड पर दो और फैजुल्लागंज में एक अवैध निर्माण को सील कर दिया है। प्रवर्तन जोन-4 टीम ने थाना प्राधिकरण पुलिस के सहयोग से साईं सिटी में भवन सील किया। फैजुल्लागंज में जोन-4 टीम ने एक निर्माण को सील किया। जोन 4 की टीम ने आइआइएम रोड पर भी एक निर्माण को सील कर के पुलिस अभिरक्षा में सौंप दिया।