एलडीए ने गोमतीनगर में सील किए दो बड़े अवैध निमार्ण, कमर्शियल भूखंड पर हो रहा था कंस्ट्रक्शन
लखनऊ में एलडीए ने सोमवार को बड़ी कार्यवाही करते हुए विनयखंड व विभूतिखंड के दो अवैध निमार्णों को सील कर दिया।
लखनऊ, जेएनएन। एलडीए ने मंगलवार को दोपहर में दो बड़े अवैध निर्माण सील कर दिए। गोमतीनगर विनयखंड और विभूतिखंड में ये निर्माण सील किए गए। विनयखंड में आवासीय प्लॉट पर व्यवसायिक निर्माण और विभूतिखंड में दो कामर्शियल भूखंड को जोड़कर एक निर्माण किया गया था। दोनों को एलडीए की टीम ने सील कर दिया गया।
प्राधिकरण के अवर अभियंता नरेंद्र सिंह ने बताया कि विहित प्राधिकारी के आदेश पर अन्जनी सिंह के भूखण्ड संख्या-1/89 , विनय खण्ड, गोमती नगर पर किए जा रहे अनाधिकृत व्यावसायिक को एलडीए प्रवर्तन जोन-1के स्टाफ व पुलिस बल ने सील किया। वहीं दूसरी ओर अनीता केसरवानी के भूखण्ड संख्या-डी-120 व 121, विभूति खंड, गोमती नगर,पर दोनों प्लॉटों को जोड़कर निर्माण किया जा रहा था।