Move to Jagran APP

न‍िर्माणाधीन कांप्लेक्स की ढही दीवार में मजदूरों के दबने के बाद जागा एलडीए, दो अवैध निर्माण सील

न‍िर्माणाधीन अवैध कॉप्‍लेक्‍‍‍स के बेसमेंट की मिट्टी खिसकने से मलबेे के नीचे तीन मजदूर दब गए थेेे।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Mon, 10 Feb 2020 04:18 PM (IST)Updated: Mon, 10 Feb 2020 04:18 PM (IST)
न‍िर्माणाधीन कांप्लेक्स की ढही दीवार में मजदूरों के दबने के बाद जागा एलडीए, दो अवैध निर्माण सील
न‍िर्माणाधीन कांप्लेक्स की ढही दीवार में मजदूरों के दबने के बाद जागा एलडीए, दो अवैध निर्माण सील

लखनऊ, जेएनएन। चौक के गोल दरवाजे में बिल्डर लोकेश अग्रवाल और पंकज अग्रवाल के दो अवैध कांप्लेक्स सोमवार को सील कर दिए गए हैं। इनमेंं से एक के निर्माण के दौरान शनिवार को बेसमेंट ढह गया था, ज‍ि‍समें  तीन मजदूर दब गए थे। एलडीए की संयुक्त सचिव ऋतु सुहास ने बताया कि एक नहीं लोकेश अग्रवाल के दो अवैध निर्माण हो रहे थे, जिनको चौक पुलिस की मदद से सील करवा द‍िया गया है।

loksabha election banner

शनिवार को न‍िर्माणाधीन अवैध कॉप्‍लेक्‍‍‍स के बेसमेंट की मिट्टी खिसकने से मलबेे के नीचे तीन मजदूर दब गए थेेे। तीनों को निकालकर पहले ट्रामा सेंटर फिर वहां से उन्हें किसी निजी अस्पताल लेकर चले गए। मामले को दबाने के लिए चौक में एक सप्ताह पहले एक अन्य निर्माण में हुई घटना की अफवाह उड़ा दी गई थी। बाद में प्रकरण खुल गया। पूरे गोल दरवाजे में कई अवैध इमारतों का निर्माण चल रहा है।

शनिवार दोपहर करीब दो बजे ये घटना हुई थी। गोल दरवाजे के बहुरन टोला में करीब पांच मंजिल ऊपर और लगभग 60 फीट गहरा अवैध निर्माण किया जा रहा है। अवैध निर्माण को तेजी से कराने के लिए दूसरे शनिवार और रविवार की छुट्टी का लाभ उठाया जाना था। इसलिए लगभग 60 मजदूरों को एक साथ काम पर लगाया गया। सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए। ऋतु सुहास ने बताया कि गोल दरवाजे के सभी अवैध निर्माण बन्द करने का सख्त आदेश अभियंंतओं को दिया गया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.