विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली पर LDA का बड़ा तोहफा: लखनऊ वालों को मिलेंगे 2000 नए प्लॉट और 1300 फ्लैट, ऐसे होगा रजिस्ट्रेशन

Published: Sun, 25 Oct 2026 04:30 AM (GMT+05:30)

एलडीए दीपावली पर शहरवासियों को 2000 नए भूखंड और 1300 फ्लैट खरीदने का अवसर दे रहा है। शारदानगर में फ्लैटों ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. एलडीए दीपावली पर 2000 नए भूखंड और 1300 फ्लैट देगा।

  2. शारदानगर में 1BHK, 2BHK फ्लैटों का पंजीकरण 26 अक्टूबर से।

  3. वरुण विहार, नैमिष नगर में भूखंडों का पंजीकरण नवंबर अंत से।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। दीपावली पर एलडीए शहरवासियों को और अधिक भूखंड और फ्लैट उपलब्ध कराने जा रहा है। एलडीए की मौजूदा जिन योजनाओं का पंजीकरण चल रहा है, उसके अतिरिक्त भी करीब दो हजार नए भूखंड सृजित होंगे। साथ ही 1300 फ्लैटों को खरीदने का अवसर भी शहरवासियों के पास होगा।

एलडीए जहां एक ओर शारदानगर योजना में 26 अक्टूबर से एक बीएचकेऔर दो बीएचके के फ्लैटों का पंजीकरण खोलेगा। वहीं, वरुण विहार और नैमिष नगर में दो हजार नए भूखंड के रजिस्ट्रेशन के लिए एलडीए ने रेरा में आवेदन कर दिया है। नवंबर माह के अंत में इसका पंजीकरण शुरू हो सकता है।

करीब 20 साल के बाद एलडीए ने एक बार फिर भूखंडों का रजिस्ट्रेशन शुरू किया है। वरुण विहार और नैमिष नगर योजना के पंजीकरण का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले माह किया था। आगरा एक्सप्रेसवे किनारे वरुण विहार में 2847 और सीतापुर रोड के नैमिष नगर योजना में 1673 भूखंडों का पंजीकरण शुरू हुआ है।

पंजीकरण 24 सितंबर से प्रारंभ हुआ तो बड़ी संख्या में लोगों का उत्साह देखते ही बना। कई लाेगों ने पांच प्रतिशत पंजीकरण राशि देकर दोनों ही योजनाओं के आवेदन किए हैं। शनिवार 24 अक्टूबर को पंजीकरण की अंतिम तिथि थी। ऐसे में शुक्रवार को भी बैँकों में आवेदक पंजीकरण राशि जमा करने के लिए लाइन लगाते दिखे। अब तक 4520 भूखंडों के लिए 26500 आवेदन शुक्रवार तक हो गए थे। एलडीए ने पंजीकरण की अंतिम तिथि को 27 अक्टूबर तक बढ़ा दिया है।

ऐसे बढ़ेंगे दो हजार भूखंड

वरुण विहार और नैमिष नगर योजनाओं में दूसरे चरण के एक-एक हजार अतिरिक्त भूखंड सृजित होंगे।
वरुण विहार योजना के के कृष्ण खंड और केशव खंड में एक हजार भूखंडों का पंजीकरण किया जाएगा। इसी तरह नैमिष नगर योजना के दूसरे चरण में भार्गव खंड के एक हजार भूखंडों का पंजीकरण खुलेगा। वरुण विहार योजना के भूखंड का मूल्य 2800 रुपये प्रति वर्गफीट और नैमिष नगर योजना के भूखंड का मूल्य 3800 रुपये प्रति वर्गफीट होगा।

ऐसी होगी नैमिष नगर की तस्वीर भूखंड योजना विवरण

भूखंड योजना 1

भूखंड विवरण एवं पंजीकरण धनराशि

भूखंड की श्रेणी क्षेत्रफल (वर्गमीटर में) पंजीकरण धनराशि (₹)
ए 72 1,47,200
बी 112.5 2,99,995
सी 162 3,31,200
डी 200 4,08,880
ई 288 5,88,790
एफ 450 9,19,980

प्रमुख स्थलों से सुगम कनेक्टिविटी

प्रमुख स्थल समय / दूरी
आइआइएम रोड 2 मिनट
सीतापुर रोड 5 मिनट
किसान पथ 10 मिनट
ग्रीन कारिडोर 10 मिनट
चंद्रिका देवी मंदिर 25 मिनट
लखनऊ एयरपोर्ट 35 मिनट

वरुण विहार योजना

भूखंड विवरण एवं पंजीकरण धनराशि

भूखंड की श्रेणी क्षेत्रफल (वर्गमीटर में) पंजीकरण धनराशि (₹)
ए 112.5 1,69,470
बी 162 2,44,040
सी 200 3,01,280
डी 288 4,33,850
ई 300 4,51,920
एफ 450 6,77,880

प्रमुख स्थलों से सुगम कनेक्टिविटी

प्रमुख स्थल समय / दूरी
किसान पथ 9 मिनट
आगरा एक्सप्रेसवे 15 मिनट
लखनऊ एयरपोर्ट 30 मिनट
लखनऊ रेलवे स्टेशन 40 मिनट

शारदानगर योजना का पंजीकरण 26 से

यह भी पढ़ें- लखनऊ : दो साल का इंतजार खत्म, गोमती नगर स्टेशन का शॉपिंग कॉम्प्लेक्स तैयार; दीपावली के बाद कब्जा देने की तैयारी

एलडीए शारदानगर योजना में एक बीएचके के 312 और दो बीएचके के 936 फ्लैटों का पंजीकरण खोला जाएगा। एक बीएचके के फ्लैट की कीमत नौ लाख रुपये और दो बीएचके के फ्लैट की कीमत 30 लाख रुपये होगी। आनलाइन पंजीकरण एलडीए की वेबसाइट registration.ldalucknow.in पर किया जा सकेगा।