विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

LDA ने अनंत नगर योजना के 73 प्लॉटों का किया लाटरी आवंटन, 1414 आवेदकों में मची होड़

Published: Tue, 06 Oct 2026 09:37 PM (IST)

लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में अनंत नगर आवासीय योजना के तहत 73 भूखंडों का लाटरी के ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. एलडीए ने अनंत नगर योजना के 73 भूखंडों का आवंटन किया।

  2. इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 1414 आवेदकों के बीच लाटरी हुई।

  3. पांचवें चरण में कुल 520 भूखंडों का आवंटन किया गया।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। एलडीए ने मंगलवार को अनंत नगर आवासीय योजना के 73 भूखंडों का लाटरी से आवंटन किया। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 1414 आवेदकों के मध्य लाटरी ड्रा की पर्चियां निकाली गई। लाटरी में अपने नाम की पर्ची निकलने पर आवेदकों के चेहरे खिल उठे। इन्हें मिलाकर योजना के पांचवें चरण में 520 भूखंडों का आवंटन किया गया है।

अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने बताया, अनंत नगर योजना में पहले चार चरणों में 1700 भूखंडों का आवंटन लाटरी के माध्यम से किया जा चुका है। जिसमें 35 हजार से अधिक लोगों ने प्रतिभाग किया था। पांचवें चरण में आशीष खंड के 520 भूखंडों के लिए नौ अगस्त से नौ सितंबर तक आनलाइन पंजीकरण खोला गया था। जिसके सापेक्ष कुल 8727 आवेदन मिले थे।

दो दिवसीय लाटरी के पहले दिन सोमवार को 112.5 वर्गमीटर क्षेत्रफल के 447 भूखंडों की लाटरी 7314 आवेदकों के मध्य निकाली गई। मंगलवार को 200 वर्गमीटर क्षेत्रफल के 35 व 162 वर्गमीटर क्षेत्रफल के 38 भूखंडों का लाटरी ड्रा से आवंटन किया गया। अब जल्द ही आवंटियों को आवंटन पत्र जारी होंगे।

मोहनलालगंज में चार अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

एलडीए ने मंगलवार को मोहनलालगंज क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 15 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही चार अवैध प्लाटिंग व एलडीए से ले-आउट स्वीकृत कराए बिना स्थल पर किया जा रहा निर्माण ध्वस्त कर दिया।

यह भी पढ़ें- लखनऊ बनेगा AI और डीप टेक का नया हब, CM योगी ने 50 एआई स्टार्टअप्स को लेकर किया बड़ा एलान

प्रवर्तन जोन-2 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया, मोहनलालगंज के ग्राम-देवहा में बनी रोड एवं रानीखेड़ा, मौरावां रोड पर अभियान चला। जहां ललित लोधी, श्वेता देवी अवस्थी, आदिल मोहम्मद व अन्य ने 15 बीघे चार अवैध प्लाटिंग किया था। चारों अवैध प्लाटिंग ध्वस्त करने का आदेश विहित प्राधिकारी न्यायालय ने दिया था।