Move to Jagran APP

प्रदेश की कानून-व्यवस्था की हालत चिंताजनक : राम नाईक

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक का मानना है कि देश का इतिहास भूलने वाला कभी भी तरक्की नहीं कर सकता। पंडित दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में आज राज्यपाल ने छात्र-छात्राओं को लक्ष्य में लगातार मनोयोग से जुटने की सलाह दी।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sat, 07 Feb 2015 03:23 PM (IST)Updated: Sat, 07 Feb 2015 03:43 PM (IST)
प्रदेश की कानून-व्यवस्था की हालत चिंताजनक : राम नाईक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने माना कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को चिंताजनक हैं। पंडित दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के बाद उन्होंने कहा कि वह प्रदेश की खराब कानून-व्यवस्था की स्थिति से काफी दुखी हैं।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर रोज ऐसी घटनाएं हो रही हैं जिन्हें जानने के बाद दु:ख पहुंचता है। सुधार के लिए वह मुख्यमंत्री को सुझाव देते रहते हैं। वह अपना काम करते हैं, लेकिन जब उस पर अमल नहीं होता है तो दुख भी होता है।

इससे पहले छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि देश का इतिहास भूलने वाला कभी भी तरक्की नहीं कर सकता। राज्यपाल ने छात्र-छात्राओं को लक्ष्य में लगातार मनोयोग से जुटने की सलाह दी। राज्यपाल ने राम नाईक ने कहा कि विश्व के श्रेष्ठ विश्वविद्यालयों की सूची में भारत के किसी भी विश्वविद्यालय का नाम न होने पर निराशा होती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और शोध का स्तर ऊपर उठाने के लिए शिक्षकों को मनोयोग से जुटना होगा। उन्होंने शिक्षकों के साथ ही और छात्रों को सुधार के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के हर शख्स को इसमें लगना पड़ेगा। कोई भी परिणाम तभी बेहतर होता है, जब पूरी टीम लगती है। इस अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपने देश के गौरवशाली इतिहास को याद रखने की सलाह दी। राज्यपाल ने कहा कि जो भी देश के इतिहास को भूलता है, वर्तमान पर विचार नहीं करता वह तरक्की नहीं सकता। यह सोचने का विषय है जब मोटरसाइकिल, कार और जहाज की सुविधा नहीं थी तो दुनिया भर के लोग भारत के विश्वविद्यालयों में शिक्षा लेने आते थे। ऐसा अब क्यों नहीं हो सकता। उन्होंने कहा विद्यार्थी देश समाज खुद के व्यक्तित्व का गोरव बढाने का संकल्प लें।

विरोध भी झेलना पड़ा

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिरकत करने आए राज्यपाल राम नाईक के खिलाफ विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार समजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन। सपा कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को भाजपा का एजेंट बताते हुये की नारेबाजी।

गोरखनाथ मंदिर भी गये

राज्यपाल राम नाईक दीक्षान्त समारोह के बाद गोरखनाथ मंदिर भी गये। वहां उन्होंने गुरु गोरक्षनाथ की पूजा भी की। इस अवसर पर उन्होंने गोरक्ष पीठ के महंत आदित्यनाथ के साथ प्रसाद भी ग्रहण किया।

कुलपति का पुतला जलाते चार गिरफ्तार

दीक्षांत समारोह में पहुंचे राज्यपाल राम नाईक से नहीं मिल पाने से नाराज अम्बेडकरवादी छात्र सभा के छात्रों ने कुलपति प्रोफेसर अशोक कुमार का पुतला फूंका। यह छात्र विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर काला झंडा भी दिखाने की कोशिश कर रहे थे, जिस पर पुलिस ने अंबेडकरवादी छात्र सभा से जुड़े चार छात्रों को गिरफ्तार कर लिया। छात्र राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ.अजय शुक्ल के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उनका आरोप है कि अजय शुक्ल ने छात्रनेता अमर पासवान से निजी झगड़े में आधा दर्जन छात्रों को छेडखानी के फर्जी मुकदमें में फंसवा दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.