विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lakhimpur Kheri Case: भारी सुरक्षा बल के बीच दोनों बहनों का अंत‍िम संस्‍कार, प्रशासन के वादे पर माने स्‍वजन

By Anurag GuptaEdited By:
Published: Thu, 15 Sep 2022 07:44 PM (IST)

Lakhimpur Nighasan Case लखीमपुर में दो बहनों की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में छह आरोपितों को गिरफ्तार ...और पढ़ें

Lakhimpur Nighasan Case: निघासन में दो सगी बहनों की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला।
Lakhimpur Nighasan Case: निघासन में दो सगी बहनों की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला।

लखीमपुर, जागरण संवाददाता। Lakhimpur Nighasan incident न‍िघासन में बुधवार को दुष्‍कर्म के बाद सगी बहनों की हत्‍या के मामले में द‍िनभर चली उठापठक के बाद देर शाम भारी सुरक्षा बल के बीच शवों का अंत‍िम संस्‍कार कर द‍िया गया। पोस्टमार्टम के बाद उस वक्त एक बार फिर प्रशासन के हाथ पांव फूल गए जब परिवारीजन ने दोनो किशोरियों के अंतिम संस्कार करने से तब तक इनकार कर दिया जब तक उनकी मांगे पूरी न हो जाएं।

उनकी मांग थी कि परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद, एक आवास और एक सरकारी नौकरी दी जाए। जिस पर घंटों तक प्रशासन परिवार को समझाता रहा। आखिरकार देरशाम प्रशासन को सफलता मिली। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि परिवार को आश्वस्त किया गया है कि उनकी वाजिब मांगे मानी जाएंगी शासन को अवगत करा दिया गया है और परिवार ने स्वेच्छा से अंतिम संस्कार कर दिया है।

यह है पूरा मामला 

निघासन में दो सगी बहनों की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें से एक आरोपित पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल भी हुआ है। उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस का दावा है कि घटना को इन्हीं छह आरोपितों ने मिलकर अंजाम दिया और अपनी पहचान सार्वजनिक होने के डर से दोनों बहनों की हत्या करने के बाद उनके शव पेड़ से लटका दिया। एसपी संजीव सुमन ने गुरुवार सुबह प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी।

पुलिस लाइंस सभागार में हुई प्रेसवार्ता में एसपी ने बताया कि बुधवार देर शाम दोनों सगी बहनों के शव मिलने के बाद देर रात उनकी मां की तहरीर पर गांव के ही छोटू गौतम व तीन अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध एफआइआर दर्ज की गई थी। विवेचना के दौरान ये बात सामने आई कि घटना में छोटू गौतम के साथ अज्ञात तीन अभियुक्त पड़ोसी गांव लालपुर के निवासी जुनैद, सुहेल व हफीजुर्रहमान हैं। गुरुवार सुबह निघासन पुलिस व स्वाट टीम ने मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त जुनैद को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस बरामद हुई।

मुठभेड़ के दौरान पैर में पुलिस की गोली लगने से जुनैद घायल भी हुआ है, जिसको इलाज के लिए ओयल स्थित जिला अस्पताल ले जाया गया। अभियुक्त छोटू गौतम के अलावा लालपुर निवासी सुहेल, हफीजुर्रहमान, करीमुद्दीन व आरिफ उर्फ छोटे को भी गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि अभियुक्त छोटू गौतम ने कुछ दिन पहले जुनैद, सुहेल व हफीजुर्रहमान का दोनों किशोरियों से परिचय करवाया था।

बुधवार दोपहर में उक्त तीनों बाइक से किशोरियों के घर आए और उन्हें बहला कर अपने साथ ले गए। उन्हें खेत में ले जाकर उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जब किशोरियों ने शादी करने की जिद की तब उन्हें दुपट्टे से गल कसकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद अपने साथी करीमुदद्दीन व आरिफ उर्फ छोटे को बुला लिया। फिर पांचों ने मिलकर किशोरियाें के शवों को पेड़ से लटका दिया।