विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lakhimpur Kheri Violence: पुलिस हिरासत में सीतापुर के पीएसी के गेस्ट हाउस में झाड़ू लगाते प्रियंका गांधी का वीडियो वायरल

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Mon, 04 Oct 2021 12:46 PM (IST)Updated: Tue, 05 Oct 2021 09:11 AM (IST)

Lakhimpur Kheri Violenceकांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो ...और पढ़ें

प्रियंका गांधी वाड्रा का कमरे में झाड़ू लगाते वीडियो वायरल हो रहा है।
प्रियंका गांधी वाड्रा का कमरे में झाड़ू लगाते वीडियो वायरल हो रहा है।

सीतापुर, जेएनएन। लखीमपुर खीरी में रविवार को किसानों के उपद्रव के दौरान भड़की हिंसा में आठ लोगों की मौत के मामले में विपक्षी दल सियासत पर जुटे हैं। बड़े नेताओं को सरकार ने लखीमपुर खीरी जाने से रोक दिया है। लखीमपुर जाने के प्रयास में लखनऊ से निकलीं कांग्रेस की राष्टीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को सीतापुर में हिरासत में लिया गया है। इस दौरान इनको पीएसी द्वितीय वाहिनी के गेस्ट हाउस के कमरे में रोका गया है। इस दौरान उनका कमरे में झाड़ू लगाते वीडियो वायरल हो रहा है।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो द्वितीय वाहिनी पीएसी के गेस्ट हाउस का है। जहां पर उनको हिरासत में रखा गया है। इस वीडियो में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा झाड़ू लगाते हुए नजर आ रहीं हैं। कहा जा रहा है कि प्रियंका गांधी वाड्रा को जिस कमरे में रखा गया है, वह काफी गंदा है।

इसी गेस्ट हाउस में आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को भी रखा गया है। गेस्ट हाउस में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी बाहर के कमरों में मौजूद हैं।

प्रियंका ने सपा-बसपा पर बोला हमला : सीतापुर में हिरासत के दौरान कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का एक बयान आया है, जिसमें उन्होंने सपा और बसपा पर निशाना साधा है। प्रियंका ने कहा कि अखिलेश यादव या मायावती कभी आपको सड़क पर हमारी तरह संघर्ष करते दिखे? मैं अब भी हिरासत में हूं, लेकिन दो चार घंटों बाद बाकी लोगों को छोड़ दिया गया। योगी सरकार के अन्याय के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी।  

यह भी पढ़ें:Lakhimpur Kheri Violence: मृतक आश्रितों को 45 लाख व एक सरकारी नौकरी; घायलों को 10 लाख मुआवजे पर बनी सहमति

यह भी पढ़ें:LIVE: लखीमपुर में उपद्रव व हिंसा के बाद अब विपक्ष की सियासत तेज, प्रियंका के बाद हिरासत में अखिलेश यादव