यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Lakhimpur Nighasan Case: मृत लड़कियों के परिवार ने रखी तीन मांग, डीएम के आश्वासन के बाद अंतिम संस्कार पर तैयार
Lakhimpur Kheri Nighasan Case घरवालों ने अंतिम संस्कार के लिए तीन शर्तें रखी हैं और कहा है कि मांगें पूरी ...और पढ़ें

लखनऊ, जेएनएन। लखीमपुर खीरी के निघासन में सामूहिक दुष्कर्म के बाद दलित बहनों की हत्या के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। इनके शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिवार के लोगों को सौंपा गया है। घर पर कड़ी सुरक्षा के बीच परिवार के लोगों ने तीन शर्त पूरी होने पर ही शवों के अंतिम संस्कार करने की जिद पकड़ ली है। जिलाधिकारी लखीमपुर के आश्वासन के बाद यह लोग अंतिम संस्कार के लिए राजी हो गए हैं।
दो मृत लड़कियों के परिवार के लोगों ने अब शवों के शवों का अंतिम संस्कार करने को लेकर सरकार के सामने तीन शर्त रख दी है। घरवालों ने अंतिम संस्कार के लिए तीन शर्तें रखी हैं और कहा है कि मांगें पूरी नहीं होने तक दोनों मृतकों का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। इसके बाद डीम ने मोर्चा संभाला। जिलाधिकारी महेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि इनकी मांगों से शासन को अवगत कराया गया है। इनकी जो मांगे उपयुक्त होंगी, उनको माना जाएगा। उन्होंने अंतिम संस्कार ना करने की बात से इनकार भी किया है और कहा है कि परिवारी जन अंतिम संस्कार कर रहे हैं
किशोरियों के पिता ने रखी तीन मांग
जिलाधिकारी महेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि इनकी मांगों से शासन को अवगत कराया गया है। इनकी जो मांगे उपयुक्त होंगी, उनको माना जाएगा।
- किशोरियों के पिता का कहना था कि उनको बेटियों की मौत पर एक करोड़ रुपया मुआवजा
- एक प्रधानमंत्री आवास
- एक बेटे को सरकारी नौकरी दी जाए। किशोरियों के भाई को योग्यता अनुसार सरकारी नौकरी मिले
इसके अलावा इस मामले में शामिल सभी आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई जाए। तभी वह अंतिम संस्कार करेंगे।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ दुष्कर्म तथा हत्या का खुलासा
लखीमपुर खीरी के निघासन में बुधवार दोपहर में दो सगी बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म तथा हत्या की वारदात को छह लोगों ने मिलकर अंजाम दिया। एसपी लखीमपुर खीरी ने बताया कि आरोपित दोनों बहनों को बहला-फुसलाकर बहनों को खेत में लेकर गए थे। किशोरियों के परिवार की तहरीर पर पुलिस ने नामजद छोटू सहित सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी जुनैद की मुठभेड़ के बाद गिरफ्तारी हुई है। दूसरी ओर दलित किशोरियों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि दोनों के साथ दुष्कर्म के बाद रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी गई है।
