लखनऊ में एक्शन में LDA VC अनुज सिंह, चार वर्ष के नक्शों की होगी जांच; पीएजी टीम को जिम्मेदारी
LDA VC in Action: एलडीए के वीसी के निर्देश पर एलडीए से पास चार वर्ष के नक्शों की जांच होगी। पीएजी की टीम पार्किंग से लेकर शमन तक खंगालेगी।

लखनऊ विकास प्राधिकरण के नये उपाध्यक्ष अनुज सिंह
HighLights
वर्ष 2022-23 से 2025-26 तक मंजूर नक्शों की होगी जांच
पार्किंग से लेकर शमन तक खंगालेगी पीएजी टीम
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। राजधानी लखनऊ में बीते कई महीने में अग्निकांड की कई घटनाओं को लेकर लखनऊ विकास प्राधिकरण पर बड़े आरोप लगे और शहर में अवैध आवासीय व व्यावसायिक निर्माण को लेकर भी प्राधिकरण संदेह के घेरे में हैं। लखनऊ विकास प्राधिकरण के नये उपाध्यक्ष अनुज सिंह अब इससे छुटकारा दिलाने के प्रयास में लग गए हैं।
उन्होंने प्रधान महालेखाकार (पीएजी) की टीम से बीते चार वर्ष में जारी सभी नक्शों की जांच कराने का फैसला किया है। अब अवैध निर्माण कराने वालों की धुकधुकी बढ़ गई है। एलडीए के वीसी के निर्देश पर एलडीए से पास चार वर्ष के नक्शों की जांच होगी। पीएजी की टीम पार्किंग से लेकर शमन तक खंगालेगी। लखनऊ विकास प्राधिकरण के वर्ष 2022-23 से 2025-26 तक मंजूर नक्शों की जांच प्रधान महालेखाकार टीम करेगी।
उत्तर प्रदेश कैडर के 2013 बैच के आईएएस अधिकारी अनुज सिंह ने हाल ही में लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के उपाध्यक्ष (Vice Chairman) का कार्यभार संभाला है। आईआईटी दिल्ली से केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक अनुज सिंह मुख्यमंत्री के विशेष सचिव थे। उससे पहले मुरादाबाद के जिला मजिस्ट्रेट (DM) के पद पर भी कार्य किया था।