Move to Jagran APP

आसमान में जागरूकता संदेश के साथ उड़ रही पतंगे, उत्तर प्रदेश पुलिस कार्टून कैरेक्टर की डिमांड

लखनऊ में इस बार जमघट पर आसमान में पतंगे एक खास संदेश के साथ उड़ रही हैं। शहर में पतंग की दुकानों पर खास थीम पर आधारित पतंगे बिक रही हैं। इसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्वच्छता अभियान पर्यावरण संरक्षण इंडियन आर्मी और उत्तर प्रदेश पुलिस थीम शामिल हैं।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Sun, 15 Nov 2020 04:19 PM (IST)Updated: Sun, 15 Nov 2020 04:19 PM (IST)
लखनऊ में जमघट में जागरुकता के संदेश दे रही पतंगों की है खास डिमांड।

लखनऊ [यश दीक्षित]। इस बार जमघट पर आसमान में पतंगे एक खास संदेश के साथ उड़ रही हैं। शहर में पतंग की दुकानों पर खास थीम पर आधारित पतंगे बिक रही हैं। इसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, इंडियन आर्मी और उत्तर प्रदेश पुलिस थीम शामिल हैं। इसके अलावा मोदी, योगी और बच्चों के पसंदीदा कार्टून कैरेक्टर वाली पतंगे भी खूब पसंद की जा रही हैं। 

loksabha election banner

तैयार की खास थीम पर पतंगे

फूलबाग के शम्स काइट सेंटर के मालिक सलमान ने बताया कि हमने पतंगों के जरिए स्वच्छता संदेश देने का प्रयास किया है। वहीं इंडियन आर्मी के जवान दिन रात बॉर्डर पर हमारी सेवा करते हैं। ऐसे में हमने पतंगों के माध्यम से उनका हौसला बढ़ाने का प्रयास किया है। बेटियों को शिक्षा का अधिकार मिले। इसके लिए खास बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ थीम पर पतंगे तैयार कराई हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस वाली पतंगों  की भी खूब डिमांड है।

पसंद की जा रहीं मोदी योगी वाली पतंगे

राजाजीपुरम में पतंगों की दुकान लगाए अनुराग ने बताया कि पतंगों में बच्चों के पसंदीदा कार्टून कैरेक्टर वाली पतंगे खूब बिक रही हैं। इन पतंगों का क्रेज छोटे बच्चों में ज्यादा होता है। इस किए वो इसे खरीद रहे है। वहीं मोदी और योगी वाली पतंगों में भी खूब डिमांड में हैं।

बरेली के मांझे की डिमांड ज्यादा

पतंगबाज बरेली का मांझा सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। यह अलग अलग साइज और फिरकी के हिसाब से बिकता है। इसमें 120 से लेकर 250 रुपए तक मांझा की फिरकी बिक रही है। साथ ही दो, पांच और दस रूपए के तिकल्ले भी मिल रहे हैं। सफेद, नीले, पीले, समेत कई रंगों की सद्दी बिक रही है। इसकी कीमत 15 रुपए से लेकर 250 रुपए तक है।

हवा ना चलने की वजह से हो रही दिक्कत

राजाजीपुरम निवासी फैसल ने बताया कि दोस्तों के साथ सुबह से ही पतंग उड़ाने के लिए छत पर चढ़ गया था। मगर कुछ खास हवा नहीं चल रही थी। जिस वजह से दिक्कत हुई। हमने चार, पांच पतंगे घट ही लड़ाई हैं, शाम में फिर से सब एक साथ पतंगबाजी करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.