यूपी बोर्ड रिजल्ट: लखनऊ की कीर्ति ने इंटर में दर्ज की 5वीं रैंक, सेल्फ स्टडी को बताया सफलता का मंत्र
लखनऊ की कीर्ति सिंह से दैनिक जागरण ने बातचीत की, जो आपको बता रहा है।
लखनऊ[जागरण संवाददाता]। माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट रिजल्ट रविवार को घोषित कर दिया। लखनऊ की कीर्ति सिंह ने इंटरमीडिएट में 91.8 प्रतिशत अंक के साथ टॉप टेन में पाचवी रैंक हासिल की। दैनिक जागरण ने मेधावी छात्रा से बातचीत की, जो आपको बता रहा है।
कीर्ति ने बताया कि एकाग्रता के साथ की गई पढ़ाई से निश्चित तौर पर बेहतर परिणाम आते हैं। वह रोजाना 7 से 8 घंटे पढ़ाई करती हैं। जितनी देर मन करे उतनी ही देर पढ़े। कीर्ति अपनी इस सफलता का मंत्र सेल्फ स्टडी बताती हैं। बंदिशों में रहना नहीं पसंद
कीर्ति कहती हैं, बंदिशों में रहना पसंद नहीं, यही कारण है कि वह अपने लक्ष्य को नौकरी से अलग रखती हैं। वह कंप्यूटर साइंस में इंजीनिय¨रग कर स्वरोजगार स्थापित करने की इच्छा रखती हैं। कीर्ति ने साल 2015 में भी हाईस्कूल में 97.5 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉपर्स की सूची में अपना नाम दर्ज कराया था। उनका विश्वास है कि आगे की पढ़ाई में भी वह अपने सफलता के सफर को जारी रखेंगी। माता शिक्षिका तो पिता शिक्षक
कीर्ति बताती हैं, उनके पिता शिवबहादुर सिंह शहर के राजकीय हुसैनाबाद इंटर कॉलेज में ¨हदी के शिक्षक हैं। वहीं, मां रेनू प्राथमिक विद्यालय उदयतखेड़ा सरोजनीनगर में शिक्षिका हैं।