विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ केजीएमयू डॉक्टर दुष्कर्म मामले में डॉ. रमीजुद्दीन को बड़ा झटका, जमानत अर्जी खारिज

Published: Sat, 09 May 2026 06:23 PM (IST)

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म, जबरन गर्भपात और मतांतरण के दबाव के मामले में आरोपी डॉ. ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण टीम, लखनऊ। किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में महिला डाक्टर से दुष्कर्म, जबरन गर्भपात और मतांतरण के दबाव के मामले में आरोपित डॉ. रमीज उर्फ रमीजुद्दीन नायक को न्यायालय से बड़ा झटका लगा है।

सत्र न्यायाधीश मलखान सिंह ने मामले को गंभीर मानते हुए उसकी जमानत अर्जी खारिज कर दी। न्यायालय ने कहा कि प्रथम दृष्टया आरोप बेहद गंभीर प्रकृति के हैं, इसलिए आरोपित को राहत नहीं दी जा सकती।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, पीड़िता पैथोलाजी विभाग में प्रशिक्षण ले रही थी। वर्ष 2025 में उसने केजीएमयू प्रशासन को लिखित शिकायत देकर बताया था कि प्रशिक्षण के दौरान उसकी मुलाकात डॉ. रमीजुद्दीन से हुई। आरोप है कि उसने खुद को उत्तराखंड के खटीमा का निवासी और अविवाहित बताकर दोस्ती की।

बाद में शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता गर्भवती हुई तो दवा देकर जबरन गर्भपात करा दिया गया। इसी दौरान उसे पता चला कि आरोपित पहले से शादीशुदा है और उसने अपनी पत्नी का भी मतांतरण कराकर निकाह किया था।

अभियोजन ने अदालत को बताया कि आरोपित लगातार पीड़िता पर शादी और मतांतरण का दबाव बनाता रहा। मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़िता ने आत्महत्या का प्रयास भी किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायालय ने जमानत अर्जी निरस्त कर दी।

गौरतलब है कि चौक पुलिस ने इस मामले में डॉ. रमीजुद्दीन, उसके माता-पिता और एक सहयोगी के खिलाफ 800 पन्नों से अधिक की चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें पुलिस ने दो पीड़िताओं के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और डिजिटल साक्ष्यों को आरोप पत्र का हिस्सा बनाया है।

आरोपित के कब्जे से बरामद तीन लैपटाप की फारेंसिक जांच में करीब चार टीबी डाटा मिला, जिसमें 500 से अधिक अश्लील वीडियो मिलने का दावा किया गया है। जांच में यह भी सामने आया था कि आरोपित रमीजुद्दीन महिलाओं को सहानुभूति, आर्थिक मदद और करियर में सहयोग का भरोसा देकर करीबियां बढ़ाता था। बाद में संबंध बनाकर वीडियो तैयार करता और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर दबाव बनाता था।

पुलिस के मुताबिक, इसी तरीके से दो युवतियों का यौन शोषण, जबरन गर्भपात और मतांतरण कराया गया। चौक पुलिस की जांच में आगरा निवासी एक महिला डाक्टर का मामला भी सामने आया था।

आरोप है कि रमीजुद्दीन ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर मतांतरण कराया और फरवरी 2025 में निकाह किया। विरोध करने पर दो बार गर्भपात कराने और वीडियो वायरल करने की धमकी देने के आरोप भी शामिल किए गए हैं। पुलिस ने आरोपित के पिता सलीमुद्दीन, मां खतीजा और निकाह में गवाह बने शारिक खान को भी सहआरोपित बनाया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।