लखनऊ-आगरा ही नहीं, एटा मेडिकल कालेज तक फैलीं मतांतरण की जड़ें; STF की जांच में कई डॉक्टरों के नाम
केजीएमयू मतांतरण प्रकरण की एसटीएफ जांच में आगरा और एटा मेडिकल कॉलेजों तक तार जुड़े होने का खुलासा हुआ है, ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
केजीएमयू मतांतरण की जड़ें आगरा, एटा मेडिकल कॉलेज तक।
एसटीएफ जांच में डॉ. रिजवान मलिक, डॉ. रमीज का नाम।
'इस्लामिक मेडिकोज' समूह और पिता पर भी आरोप।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। केजीएमयू के मतांतरण प्रकरण की जड़ें लखनऊ से आगरा और एटा मेडिकल कालेज तक जुड़ी हैं। एसटीएफ की जांच में सामने आए संपर्कों के मुताबिक, इस प्रकरण से जुड़े कई डाक्टर आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कालेज हैं। इनमें डा. रिजवान मलिक का नाम भी शामिल है। उसे मुख्य आरोपित डा. रमीज का करीबी बताया गया है। एटा मेडिकल कालेज में उसकी करीब पांच साल तैनाती रही है। वहां वह विवादों में घिरा रहा है।
एसटीएफ की रिपोर्ट में आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कालेज और केजीएमयू के कुछ छात्रों के बीच संपर्कों का उल्लेख है। इसमें डा. रमीज, डा. रिजवान मलिक और अदनान अंसारी समेत अन्य लोगों के नाम आए हैं। रिपोर्ट में इस्लामिक मेडिकोज नाम के समूह और उससे जुड़ी पुस्तक व पत्रिका का भी जिक्र है।
समूह के माध्यम से पुराने और नए मेडिकल छात्रों के बीच संपर्क बनाए जाने तथा नए प्रवेश लेने वाले छात्रों को जोड़ने की बात सामने आई है। एटा मेडिकल कालेज में तैनाती के दौरान समूह में शामिल डा. रिजवान मलिक के खिलाफ अक्टूबर 2023 में असिस्टेंट प्रोफेसर की गाड़ी में तोड़फोड़ करने का मुकदमा दर्ज हुआ था।
मेडिकल कालेज की प प्राचार्य डा. रजनी पटेल व अकाउंटेंट अभिषेक सह आरोपित थे। सूत्रों के मुताबिक, एटा में तैनाती के दौरान डा. रिजवान की उच्चाधिकारियों से नजदीकियां थीं। इसका प्रभाव इस्तेमाल कर उसने कई गैर मुस्लिम छात्र-छात्राओं के परीक्षा परिणाम प्रभावित कराए और उनकी सप्लीमेंट्री लगवाई। हालांकि, इन आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
मतांतरण के आरोपों की दो पीढ़ियां
केजीएमयू मतांतरण प्रकरण के मुख्य आरोपित डा. रमीज के पिता सलीमुद्दीन पर भी हिंदू लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप है। सलीमुद्दीन की दूसरी शादी एक पंजाबी महिला खतीजा से हुई थी। आरोप है कि पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने से पहले महिला का धर्म परिवर्तन कराया था।
यह भी पढ़ें- लखनऊ की सुशांत गोल्फ सिटी में आशियाना बनाना हुआ महंगा, अब नक्शा पास कराने के लिए देना होगा भारी भरकम चार्ज
सलीमुद्दीन पर भी अलग-अलग राज्यों की हिंदू महिलाओं को प्रेमजाल में फंसाकर मतांतरण कराने के आरोप लगा है। डा. रमीज के मामले में पुलिस ने उसके पिता सलीमुद्दीन और मां खतीजा को भी आरोपित बनाया था। उन पर बेटे रमीज की गतिविधियों में मदद और संरक्षण देने के आरोप है। पुलिस जांच कर रही है कि क्या पिता-पुत्र एक ही नेटवर्क से जुड़े हैं। या दोनों का अलग-अलग नेटवर्क है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।