विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लखनऊ में भाजपा कार्यालय में केशव व आदित्यनाथ के समर्थक कर रहे हंगामा

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Sat, 18 Mar 2017 12:26 PM (IST)Updated: Sat, 18 Mar 2017 01:42 PM (IST)

लखनऊ में भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या के साथ ही गोरखपुर से भाजपा के सांसद योगी आदित्यनाथ के समर्थक हंगामा कर रहे हैं।

लखनऊ में भाजपा कार्यालय में केशव व आदित्यनाथ के समर्थक कर रहे हंगामा
लखनऊ में भाजपा कार्यालय में केशव व आदित्यनाथ के समर्थक कर रहे हंगामा

लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री के रूप में केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा का नाम सबसे आगे आने पर लखनऊ में हंगामा शुरू हो गया। लखनऊ में भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या के साथ ही गोरखपुर से भाजपा के सांसद योगी आदित्यनाथ के समर्थक हंगामा कर रहे हैं।
लखनऊ में आज भारतीय जनता पार्टी के विधायकों की बैठक होनी है। इसके लिए केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव भूपेन्द्र यादव प्रेक्षक के तौर पर दोपहर तक लखनऊ पहुंचे हैं।
लखनऊ में भाजपा के प्रदेश कार्यालय में सैनी समाज के लोग भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या को मुख्यमंत्री बनाये जाने की मांग कर रहे हैं। प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के समर्थक केशव प्रसाद को मुख्यमंत्री बनाये जाने को लेकर जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।
गोरखपुर से सांसद योगी आदित्यनाथ के समर्थक भी भाजपा कार्यालय में डटे हैं। योगी के पक्ष में यह लोग नारा लगा रहे हैं। इनकी मांग योगी आदित्य नाथ को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने की है।