'मदरसा कहीं का हो, बढ़ाता है आतंकवाद', डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर यूपी की सियासत गरमाई; सपा ने किया पलटवार
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मदरसों को आतंकवाद से जोड़ते हुए कहा कि मदरसे से पढ़ा व्यक्ति वंदेमातरम नहीं ...और पढ़ें
-1785865136265_m.webp)
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य।
HighLights
उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने मदरसों को आतंकवाद का जनक बताया।
कहा, मदरसे से पढ़े व्यक्ति वंदेमातरम नहीं बोलते।
विपक्षी सपा ने बयान को समाज में विद्वेष फैलाने वाला कहा।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। चुनाव से पहले राजनीतिक बयानों से एक बार फिर पारा चढ़ने लगा है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि मदरसी शिक्षा से आतंकवाद बढ़ रहा है। मदरसा पाकिस्तान को हो, भारत का या बांग्लादेश का, वो अघोषित रूप से आतंकवाद पैदा करता है। हर जगह से आतंकवादी मानसिकता नजर आई है। केशव मौर्य ने कहा कि मदरसे से पढ़ा व्यक्ति वंदेमातरम नहीं बोलता।
वो भारत माता की जय नहीं बोलता। उनके इस बयान से सियासी संग्राम छिड़ गया है। उनका बयान ऐसे समय आया है जब सरकार मदरसा शिक्षा से जुड़े संशोधन प्रस्ताव पर आगे बढ़ रही है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि अब यूपी के मदरसों में सिर्फ 12 वीं तक की पढ़ाई की अनुमति होगी।
यह भी पढ़ें- यूपी में 'CM किसान कल्याण योजना' शुरू करेगी योगी सरकार, एग्रीकल्चर के लिए 232.38 करोड़ रुपये मंजूर
माना जा रहा है कि डिग्री कोर्स बंद किया जाएगा। केशव मौर्य के इस बयान के बाद विपक्षी दलों ने भाजपा को निशाने पर लिया है। कैराना से सपा सांसद इकरा हसन ने जहां भाजपा पर समाज में विद्वेष फैलाने का आरोप लगाया है।
वहीं, मुजफ्फरनगर के सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि भाजपा हाइकमान को ऐसे बयानों पर जवाब देना चाहिए। इस बयान के बाद अब बुधवार को मानसून सत्र के दौरान हंगामा देखने को मिल सकता है।
