विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अखिल भारतीय केडी सिंह बाबू हॉकी: लखनऊ में दूसरे दिन पेट्रोलियम बोर्ड, इंडियन रेलवे और सीएजी ने दर्ज की जीत

Published: Fri, 13 Nov 2026 08:43 PM (IST)

लखनऊ में 44वीं अखिल भारतीय केडी सिंह बाबू हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन तीन रोमांचक मुकाबले खेले गए। पेट्रोलियम स्पोर्ट्स ...और पढ़ें

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. पेट्रोलियम बोर्ड ने साई को 4-2 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

  2. जीएसटी चेन्नई ने एयरफोर्स को रोमांचक मुकाबले में 4-3 से हराया।

  3. सीएजी ने साउथ सेंट्रल रेलवे को 3-1 से हराकर जीत दर्ज की।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। 44वीं अखिल भारतीय केडी सिंह बाबू पुरुष आमंत्रण प्राइजमनी हाकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को तीन मुकाबले खेले गए, जिसमें पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड, इंडियन रेलवे और सीएजी की टीमों ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर की ओर कदम बढ़ाए।

पहले मुकाबले में पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड ने साई की टीम को 4-2 से हराया। मैच में साई के अमरवीर सिंह ने 12वें मिनट में मैदानी गोल दागकर टीम को महत्वपूर्ण बढ़त दिलाई। इसके बाद पेट्रोलियम के सुदीप चिरमाको ने 18वें मिनट में गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया।

हालांकि, इसी बीच पेट्रोलियम से सुदीप ने 30वें मिनट में एक और फील्ड गोल कर 2-1 की बढ़त बना ली। 33वें मिनट में सुनील यादव ने पेनाल्टी स्ट्रोक को गोल में बदलकर बढ़त 3-1 कर दी।

49वें मिनट में सुनील ने पेनाल्टी कार्नर पर एक और शानदार गोल दागा। साई की ओर से विल्सन ने 55वें मिनट में पेनाल्टी कार्नर पर गोल किया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

दूसरे मैच में जीएसटी चेन्नई और एयरफोर्स के बीच रोमांचक टक्कर देखने को मिली। चेन्नई के पी. कबीलन ने तीसरे मिनट में पेनाल्टी कार्नर पर गोल कर टीम को 1-0 से आगे कर दिया। इसके बाद एयरफोर्स ने जोरदार वापसी की। 29वें मिनट में मनीप करकेटा और 37वें मिनट में दिलीप पाल के गोल की मदद से एयरफोर्स की बढ़त 2-1 हो गई।

44वें मिनट में जोसुवा वेनडिक्ट ने पेनाल्टी कार्नर पर गोल कर स्कोर 2-3 किया। 46वें मिनट में पिचाईमनी ने फील्ड गोल कर मुकाबला 3-3 से बराबर कर दिया। हालांकि, 53वें मिनट में दूसरी टीम के नितेश ने पेनाल्टी कार्नर को गोल में बदलकर अपनी टीम को 4-3 से जीत दिला दी।

तीसरे मुकाबले में सीएजी ने साउथ सेंट्रल रेलवे को 3-1 से हराया। मैच के 13वें मिनट में साउथ सेंट्रल रेलवे के कप्तान राजू पाल ने शानदार मैदानी गोल कर टीम को 1-0 से आगे किया। इसके बाद सीएजी ने आक्रामक खेल दिखाते हुए लगातार तीन गोल दागे।

सीएजी की ओर से अभिमन्यु, गुरु सिमरन सिंह और सचिन ने एक-एक गोल कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। निर्धारित समय तक साउथ सेंट्रल रेलवे की टीम वापसी नहीं कर सकी और सीएजी ने 3-1 से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।