विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

JDU छोड़कर आए केसी त्यागी ने थामा RLD का दामन, बोले- दोनों दलों में कोई फर्क नहीं

Published: Sun, 22 Mar 2026 04:47 PM (IST)

जेडीयू छोड़कर आए केसी त्यागी ने रविवार को नई दिल्ली में आरएलडी का दामन थाम लिया है। उन्होंने कहा कि जेडीयू और आरएलडी में कोई अंतर नहीं है, क्योंकि उन्होंने अपना राजनीतिक जीवन लोक दल से शुरू किया था।

HighLights

  1. केसी त्यागी ने जेडीयू छोड़ आरएलडी का दामन थामा।

  2. त्यागी ने कहा जेडीयू और आरएलडी में कोई अंतर नहीं।

  3. जयंत चौधरी ने नई दिल्ली में दिलाई पार्टी सदस्यता।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार के सत्तासीन दल जेडीयू का साथ छोड़ने वाले केसी त्यागी ने रविवार को नई दिल्ली में आरएलडी का दामन थाम लिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि दोनों ही दलों में कोई अंतर नहीं है। 

केसी त्यागी ने कहा कि उन्होंने अपना राजनीतिक जीवन ही लोक दल से शुरू किया था। ये उसी का स्वरूप है, इसमें कुछ नया नहीं है, जो चौधरी चरण सिंह का बचा हुआ सपना है, उसे पूरा करने में मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि जदयू और RLD में कोई फर्क नहीं है। एक दिन ऐसा भी था जब नीतीश कुमार और चौधरी चरण सिंह एक पार्टी बनाने वाले थे। इन दोनों में कोई अंतर नहीं है।

बता दें कि नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने केसी त्यागी को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।

उल्लेखनीय है कि केसी त्यागी जेडीयू के संस्थापक सदस्य और दिग्गज समाजवादी नेता के रूप में जाने जाते हैं, जिन्होंने बीते 17 मार्च को पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि उनके और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच कोई निजी मनमुटाव नहीं है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।