लखनऊ में Kathawachak Dhirendra Shastri के खिलाफ केस दर्ज कराने की मांग, सपा यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने दी तहरीर
kathawachak dhirendra shastri: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी।
HighLights
राजधानी के हजरतगंज थाने में डटे सपा यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ता
कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री पर भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी करने का आरोप
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। Kathawachak Dhirendra Shastri: भगवान श्री कृष्ण को लेकर टिप्पणी करने वाले कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री ने भले ही माफी मांग ली है, लेकिन उनका विरोध लगातार बढ़ता ही जा रहा है। दिल्ली और मेरठ में उनके खिलाफ केस दर्ज कराने की मांग के बाद अब लखनऊ में भी तहरीर दी गई है। इससे पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी।
लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भगवान श्री कृष्ण को लेकर टिप्पणी करने वाले कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। यहां पर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज कोतवाली में एक तहरीर दी है। इस तहरीर में कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की गई है। प्रदेश सचिव प्रवेश यादव ने भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी करने का आरोप लगाकर धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ पुलिस को लिखित शिकायत सौंपी है। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के साथ सपा यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ता भी थे।
अखिलेश बोले- सच्चे सनातनी इनकी पर्ची लिखेंगे
बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि ये सनातन विरोधी किसके कहने पर सक्रिय है। पहले भगवान कृष्ण के बारे में विवादित वीडियो आया अब भगवान राम के पिता के बारे अभद्रता की बात प्रसारित हो रही है। इसके राजनीतिक आकाओं को ये सब मंजूर होगा, हमें अंश मात्र भी स्वीकार्य नहीं है।' अखिलेश यादव ने आगे कहा कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के अपराध में धीरेंद्र शास्त्री के सभी कार्यक्रम रद करने चाहिए। उन्होंने लिखा, 'अब सच्चे सनातनी इनकी पर्ची लिखेंगे।' भगवान श्रीकृष्ण के बाद अब भगवान श्रीराम को लेकर बागेश्वर धाम के कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के विवादित बयान पर नया विवाद खड़ा हो गया है। वायरल वीडियो में शास्त्री भगवान राम के पांच पिता होने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं।
सभी कार्यक्रम रद करने की मांग
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे सनातन विरोधी बताते हुए धीरेंद्र शास्त्री के सभी कार्यक्रम रद करने की मांग की है। अखिलेश ने कहा कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए और अब 'सच्चे सनातनी इनकी पर्ची लिखेंगे'। इससे पहले धीरेंद्र शास्त्री भगवान कृष्ण और भगवान राम की तुलना को लेकर भी विवादों में आए थे।
वायरल वीडियो में क्या बोले धीरेंद्र शास्त्री
सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो क्लिप में धीरेंद्र शास्त्री भगवान राम के पांच पिता होने की बात कहते सुनाई देते हैं। वीडियो में कथावाचक कहते हैं, 'राम जी के पांच बाप थे। यह विचित्र बात है और इसे स्वीकार्य करना मुश्किल है, मगर सत्य है। यह तुम्हें किसी लेख में नहीं मिलेगा और यह पूछ भी मत लेना कि किस लेख में है। हमारी छोटी सी कुमति है तो बता रहे हैं। मति तो है नहीं कुमति है।' इसके बाद वह अपने दावे को प्रमाणित करने के लिए कहते हैं कि राजा दशरथ के प्राण चले गए, लेकिन भगवान राम ने उनकी अंत्येष्टि क्रिया नहीं की।
भगवान राम और कृष्ण की तुलना पर भी विवाद
धीरेंद्र शास्त्री इससे पहले भगवान राम और भगवान कृष्ण की तुलना को लेकर भी विवादों में आए थे। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करेरा में आयोजित एक राम कथा कार्यक्रम के दौरान उन्होंने दोनों देवताओं की शारीरिक मुद्राओं का ज़िक्र किया था। उन्होंने कहा था कि भगवान राम सीधे खड़े होते हैं, जबकि भगवान कृष्ण की मुद्रा तीन स्थानों पर मुड़ी हुई होती है। इस दौरान उन्होंने भगवान कृष्ण की 'त्रिभंग' मुद्रा, उनकी बांसुरी और वृंदावन का भी उल्लेख किया। उन्होंने अयोध्या और वृंदावन के संदर्भ में भी तुलना की थी।
अखिलेश यादव की इस टिप्पणी को धीरेंद्र शास्त्री के बयान के खिलाफ राजनीतिक विरोध के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने सीधे तौर पर कथावाचक के बयान को सनातन विरोधी बताया और उनके कार्यक्रमों पर रोक लगाने की मांग की।
भगवान राम और भगवान कृष्ण की तुलना वाले भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मथुरा और वृंदावन के कई धार्मिक नेताओं तथा कृष्ण भक्तों ने आपत्ति जताई। आलोचकों का कहना था कि भगवान राम और भगवान कृष्ण दोनों समान रूप से पूजनीय हैं और उनकी तुलना नहीं की जानी चाहिए। इस विवाद के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने माफी मांगते हुए कहा कि उनका किसी भी देवी-देवता का अपमान करने का इरादा नहीं था।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।