मोदी को खुश करने के लिए संतो पर लाठीचार्ज : जितिन
पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जितिन प्रसाद ने आरोप लगाया कि प्रदेश में सपा और भाजपा में गुप्त समझौता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुश करने के लिए सपा सरकार ने बनारस में साधु-संतों पर लाठीचार्ज कराया। सपा सरकार कांग्रेस विधायक अजय राय व पार्टी कार्यकर्ताओं का
लखनऊ। पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जितिन प्रसाद ने आरोप लगाया कि प्रदेश में सपा और भाजपा में गुप्त समझौता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुश करने के लिए सपा सरकार ने बनारस में साधु-संतों पर लाठीचार्ज कराया। सपा सरकार कांग्रेस विधायक अजय राय व पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्पीडऩ कर रही है।
फर्रुखाबाद स्थित फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में बंद कांग्रेस विधायक अजय राय से भेंट के बाद जितिन प्रसाद ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि समाजवादी पार्टी का नेतृत्व प्रधानमंत्री को संतुष्ट करने में लगा हुआ है। बनारस में कांग्रेसियों पर हो रही कार्रवाई को पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। दादरी में भी सपा सरकार भाजपा नेताओं को तो मौके पर जाने दे रही है, लेकिन कांग्रेस नेताओं को रोका जा रहा है। भाजपा सांसद साक्षी महराज व आजम खां के बीच उत्तेजक बयानबाजी रणनीति के तहत की जा रही है। दोनों नेताओं को अपनी पार्टी का समर्थन मिला हुआ है। उन्होंने दावा किया कि बिहार चुनाव में महागठबंधन की सरकार बनेगी। इससे पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पांचाल घाट पुल पर जितिन प्रसाद के काफिले को स्वागत के लिए रोक लिया। कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर ही उनका स्वागत किया जिससे लंबा जाम लग गया। पुलिस ने जैसे-तैसे पूर्व मंत्री के काफिले को रवाना किया।