सपा प्रत्याशी कांति सिंह ने लखनऊ स्नातक सीट पर दर्ज की शानदार जीत, भाजपा को 17127 वोटों से हराया
विधान परिषद की लखनऊ खंड स्नातक सीट पर सपा प्रत्याशी कांति सिंह ने भाजपा के इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह को ...और पढ़ें
-1793210246619_m.webp)
HighLights
सपा की कांति सिंह ने लखनऊ स्नातक सीट जीती।
भाजपा के अवनीश कुमार सिंह को 17127 वोटों से हराया।
कांति सिंह ने 2014 में निर्दलीय के रूप में प्रतिनिधित्व किया था।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। विधान परिषद की लखनऊ खंड स्नातक सीट पर मतगणना में आखिरी और नवे चरण की मतगणना के साथ ही सपा प्रत्याशी कांति सिंह ने शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा के इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह को 17127 मतों से शिकस्त दी।
कांति सिंह को कुल 56905 मत जबकि इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह को 39778 मत मिले।कांति सिंह के लिए यह सीट पहले भी राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण रही है। वह वर्ष 2014 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में निर्वाचित होकर विधान परिषद पहुंची थीं और 2020 तक इस सीट का प्रतिनिधित्व किया।
वर्ष 2020 के चुनाव में भाजपा के अवनीश कुमार सिंह ने उन्हें पराजित किया था। इस बार कांति सिंह सपा प्रत्याशी के रूप नामांकन किया और शानदार जीत हासिल की।
