विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kanpur Lucknow Expressway: छह माह में पूरा होगा निर्माण सितंबर 2023 में शुरू होगा वाहनों का दौड़ना

By Anurag GuptaEdited By:
Published: Fri, 14 Aug 2020 08:14 AM (IST)

कानपुर लखनऊ एक्सप्रेस के लिए जरूरी जमीन की एनएचएआइ ने की निशानदेही अब लोगों से करेंगे समझौता।

Kanpur Lucknow Expressway: छह माह में पूरा होगा निर्माण सितंबर 2023 में शुरू होगा वाहनों का दौड़ना
Kanpur Lucknow Expressway: छह माह में पूरा होगा निर्माण सितंबर 2023 में शुरू होगा वाहनों का दौड़ना

लखनऊ, जेएनएन। कानपुर लखनऊ एक्सप्रेस वे का निर्माण मार्च 2021 में शुरू होगा। जहां एनएचएआइ को भूमि चाहिए उसकी निशानदेही हो चुकी है। जमीन किसानों से समझौते के आधार पर ली जाएगी। जिससे कोई विवाद नहीं होगा। जिसके बाद में टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। मार्च में निर्माण शुरू होगा। करीब ढाई साल में काम पूरा हो जाएगा। सितंबर 2023 तक इस एक्सप्रेस वे पर वाहनों का दौड़ना शुरू हो जाएगा। एनएचएआई ने करीब एक महीने पहले जमीन की निशानदेही की है। जहां जहां एक्सप्रेस वे को जमीन पर उतारा जाएगा वहां एनएचएआई को कुछ स्थान चाहिए होगा। जिसकी निशानदेही पूरी हो चुकी है।

बहुत जल्द ही किसानों के साथ समझौते कर के जमीन एनएचएआइ अपने कब्जे लेकर जमीन बहुत जल्द निर्माण शुरू कर देगा। एक अधिकारी ने बताया कि जमीन लेने के बाद हम लोगों को करीब तीन महीने टेंडर प्रकिया पूरी करने में लगेगी। जिसके बाद करीब मार्च में हम काम शुरू कर देंगे। जिससे लखनऊ कानपुर का रास्ता आसान हो जाएगा। 50 मिनट के समय में लोग कानपुर तक पहुंच जाएंगे। जिससे हाइवे पर लगने वाला जाम समाप्त हो जाएगा।

4700 करोड़ में बनेगा एक्सप्रेस वे
करीब 4700 करोड़ रुपये की लागत वाला एक्सप्रेस-वे उन्नाव के 31 और लखनऊ के 11 गांवों से होकर गुजरेगा। उन्नाव के गांवों में 440 हेक्टेअर और लखनऊ के गांवों की 20 हेक्टेअर जमीन का अधिग्रहण करना होगा। छह फ्लाईओवर और 28 छोटे पुल भी बनेंगे। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे के निर्माण में दो इंटरचेंज (लूप) का भी निर्माण होगा। इसके साथ ही छह फ्लाइओवर और एक रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण करवाया जाएगा। 38 अंडरपास के साथ ही तीन बड़े पुल भी एक्सप्रेस-वे का हिस्सा होंगे। इसके अलावा 28 छोटे पुल का भी निर्माण होगा।