Kanika Kapoor Coronavirus Case : बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की दूसरी जांच में भी मिला हाई-लोड Covid-19 UP News
KanikaKapoor Coronavirus Case बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की कोरोना वायरस संक्रमण की दोबारा जांच में भी रिपोर्ट में हाई-लोड कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।
लखनऊ, जेएनएन। चीन से फैले जानलेवा कोरोना वायरस के संक्रमण के कहर को प्रदेश की राजधानी में शीर्ष ताप पर पहुंचाने वाली बॉलीवुड सिंगर की सेहत के बारे में अच्छी सूचना नहीं है। कनिका कपूर की पार्टियों में शामिल होने के साथ उनके बेहद करीब आने वाले देश के नामचीन नेताओं की भी नींद उड़ी है। सभी ने अपना टेस्ट कराया है और रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी यह सभी क्वारंटाइन हैं।
लंदन से मुम्बई होकर लखनऊ आने वाली कनिका कपूर की कोरोना वायरस संक्रमण की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनको संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (एसजीपीजीआइ) में भर्ती कराया गया है। बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की कोरोना वायरस संक्रमण की दोबारा जांच में भी रिपोर्ट में हाई-लोड कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। कनिका कपूर का इलाज लखनऊ के एसजीपीजीआई में चल रहा है। वहां पर उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। कनिका कपूर की दोबारा जांच में भी कोरोना वायरस पाया गया है। सैंपल्स की दोबारा जांच की गई थी।दोबारा हुई जांच में भी कनिका में हायर लोड कोरोना वायरस पाए गए हैं।
कनिका कपूर की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद लखनऊ के तीन थानों में उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसके साथ ही कनिका कपूर के खिलाफ लखनऊ में तीन मुकदमे भी दर्ज कराए गए हैं। लखनऊ सीएमओ की तरफ से दर्ज एफआईआर में उनके ऊपर जानबुझकर दूसरे लोगों की जान जोखिम में डालने का आरोप लगा है।
लंदन से लौटीं कनिका कपूर 11 मार्च को लखनऊ पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने लखनऊ में चार हाई-प्रोफाइल पार्टी में शिरकत भी की थी। लखनऊ में उनके संपर्क में करीब 200-300 लोग आए थे। प्रशासन अब तक उनके संपर्क में आए सभी लोगों की तलाश में है। इन लोगों की लिस्ट तैयार करने के लिए पुलिस लोगों से मदद भी ले रही है।
कनिका का एक दोस्त उस दिन से गायब
ताज होटल की पार्टी में शामिल कनिका का एक दोस्त उस दिन से गायब है। कनिका कपूर के साथ ओजस देसाई भी होटल ताज के रूम नंबर 362 में रुके थे। 14 मार्च को सुबह 11:14 पर होटल पहुंचे। 16 मार्च को सुबह 9.48 पर चेक-आउट किया था। कनिका के साथ कमरे में रुकने वाला दोस्त ओजस देसाई पार्टी के अगले दिन यानी 16 मार्च से ही गायब है। लखनऊ पुलिस उसकी तलाश कर रही है। कनिका कपूर के साथ होटल में ओजस देसाई मौजूद थे। सुबह कनिका कपूर के दोस्त ओजस देसाई की रिपोर्ट नेगेटिव आई। ओजस देसाई भी उस दौरान ताज होटल में ठहरे हुए थे जिस दौरान कनिका कपूर वहां रुकीं थी। इसी के बाद से उनके कोरोना पॉजिटिव होने की आशंका बढ़ गई थी। वो कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं हैं।
कनिका के कोरोना वायरस पॉजिटिव होने की बात सामने आने के बाद लखनऊ एडमिनिस्ट्रेशन ने होटल ताज को बंद कर दिया है। पुलिस को उसकी भी तलाश है, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। लखनऊ के साथ ही कनिका कपूर कानपुर में भी अपने एक रिश्तेदार के घर गृह प्रवेश में जाने के साथ अन्य लोगों से भी मिली थीं। वहां भी करीब 50-60 लोगों से उन्होंने संपर्क किया था। पुलिस सभी को ट्रैक करने में जुटी है। इसके साथ साथ ही उनके साथ फ्लाइट में सफर करने वालों को भी ट्रेस किया जा रहा है।
सीएमओ लखनऊ ने बताया कि मुम्बई में ही कनिका कपूर को को सरकारी दिशा निर्देशों के अनुसार 14 एकांत में रहना था। वह लंदन से जब मुम्बई हवाई अड्डे पर उतरी थीं, तभी उनको निर्देश दिया गया था। इसके बाद भी वह लखनऊ आ गईं और यहां पर पार्टियां अटैंड की। कनिका 11 मार्च को लखनऊ आई और यहां पर लोगों से मिलना, स्थानों पर जाना और पार्टियों में भाग लेना जारी रखा। वह दो दिनों तक लखनऊ के पांच सितारा होटल ताज में रहीं।
48 घंटे बाद कम हुए ‘बेबी डॉल’ के नखरे
लंदन से लौटकर शहर में बवाल मचाने वाली कनिका अस्पताल में भी उधम मचाए रहीं। संक्रमित होने के बावजूद वह अस्पताल के नियमों को दरकिनार करती रहीं। डॉक्टर-स्टाफ से उलझती रहीं। उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली। ऐसे में अस्पताल प्रशासन को दो टूक नसीहत देनी पड़ी। इसके बाद गायिका से स्टारडम का भूत उतरा। बॉलीवुड सिंगर कनिका का गुरुवार को सैंपल लिया गया था। केजीएमयू में शुक्रवार को जांच में कोरोना की पुष्टि हुई। इसके बाद भी उन्हें अपनी गलतियों पर अफसोस नहीं हुआ। पूरे शहर को कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे में डालकर मनमानी जारी रही। उन्हें शुक्रवार को दोपहर में पीजीआइ में भर्ती कराया गया। यहां उन्हें प्राइवेट वार्ड में आइसोलेट किया गया। मगर, उन्होंने संक्रमित मरीजों के लिए आइसोलेशन की तय गाइड लाइन को फॉलो नहीं किया।