कन्नौज में बदमाशों ने पत्रकार को गोली मारी
कन्नौज में एक पत्रकार को बदमाशों ने लूटने का प्रयास किया। असफल होने पर गोली मार दी। गंभीर हालत में उन्हें इटावा के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
लखनऊ। कन्नौज में एक पत्रकार को बदमाशों ने लूटने का प्रयास किया। असफल होने पर गोली मार दी। गंभीर हालत में उन्हें इटावा के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
इटावा के ऊसराहार निवासी दीपक गुप्ता पत्रकार हैं। उनकी पत्नी प्रीती गुप्ता सौरिख क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मलकंठपुर में समायोजित शिक्षक के पद पर तैनात है। सोमवार मध्यान्ह विद्यालय का अवकाश होने पर दीपक पत्नी को स्कूटी से लेने पहुंचे। घर वापस लौटते समय हसनपुर व चिढरउआ के बीच बाइक सवार बदमाशों ने उनको रोकने का प्रयास किया। असफल होने पर बदमाशों ने दीपक को गोली मार दी। इस पर वह घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद बदमाश फरार हो गए। पत्नी के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।