विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झांसी और ललितपुर में बनेंगे 65 हजार टन क्षमता के गोदाम, कैबिनेट ने दी मुफ्त जमीन को मंजूरी

Published: Tue, 27 Oct 2026 08:36 PM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में झांसी और ललितपुर में सहकारिता विभाग के भंडारगृहों के लिए ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. झांसी-ललितपुर में 65 हजार टन क्षमता के गोदाम बनेंगे।

  2. मुख्यमंत्री योगी की कैबिनेट ने मुफ्त जमीन को मंजूरी दी।

  3. किसानों को भंडारण सुविधा, स्थानीय रोजगार के अवसर मिलेंगे।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। बुंदेलखंड के झांसी और ललितपुर में सहकारिता विभाग के भंडारगृहों के निर्माण के लिए सरकार नि:शुल्क भूमि उपलब्ध कराएगी। झांसी में 30 हजार टन और ललितपुर में 35 हजार टन क्षमता के गोदाम बनाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में नि:शुल्क इस प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। भंडारगृह बनने से दोनों जिलों में दलहन, तिलहन, ज्वार और बाजरा सहित अन्य अनाजों के भंडारण की सुविधा बढ़ेगी। किसानों को अपनी उपज सुरक्षित और वैज्ञानिक तरीके से रखने में मदद मिलेगी। इनके निर्माण से स्थानीय स्तर पर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में पहली बार राज्य पशुधन मिशन: देसी गाय पालकों को मिलेगा लाभ, बकरी-भेड़ पालन को भी बढ़ावा