Move to Jagran APP

ऐसा क्‍या हुआ जो मुंबई जा रहा जेट एयरवेज का विमान रास्ते से लौटा

यात्रियों को दूसरे विमान से मुंबई भेजने की बात कही गई। वहीं विमान के इंजन में गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है। इंडिगो व गो एयर की फ्लाइट भी हुई लेट।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Mon, 05 Nov 2018 09:52 AM (IST)Updated: Mon, 05 Nov 2018 09:52 AM (IST)
ऐसा क्‍या हुआ जो मुंबई जा रहा जेट एयरवेज का विमान रास्ते से लौटा

लखनऊ, (जेएनएन)। लखनऊ से मुंबई जा रहा जेट एयरवेज के विमान को रास्ते से वापस लौटना पड़ा। इसके चलते विमान में सवार यात्रियों को परेशानी हुई। उधर यात्रियों ने इसको लेकर नाराजगी व्यक्त की है। यात्रियों का आरोप था कि उनकी आगे की यात्रा विमान के लौटने से प्रभावित हुई है। हालांकि देर शाम उन्हें दूसरे विमान से भेजने की बात कही जाती रही।

loksabha election banner

एयरलाइंस अधिकारियों के मुताबिक  जेट एयरवेज विमान संख्या 9 डब्ल्यू -360 चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से रोजाना दोपहर 2.28 बजे मुंबई के लिए रवाना होता है और शाम पांच बजे छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, मुंबई में लैंड करता है। गत शनिवार को विमान ने तय समय पर अमौसी एयरपोर्ट से उड़ान भरी। इसके करीब डेढ़ घंटे बाद विमान को रास्ते से ही लखनऊ वापस कर दिया गया। दोपहर 3.29 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर विमान को लैंड कराया गया। विमान में ही यात्रियों को तकनीकी खामियां बताकर विमान डाइवर्ट करने की बात कही गई। इससे यात्रियों ने नाराजी जताई है। 

सूत्रों की मानें तो विमान के इंजन में गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है। जिसकी भनक लगने पर विमान को पायलट वापस लखनऊ ले आया। हालांकि, एयरलाइन के अधिकारी बताते हैं कि मुंबई एयरपोर्ट पर कंजेशन की वजह से लैंडिंग में दिक्कत थी, इसलिए विमान को डायवर्ट करना पड़ा। इसी तरह रविवार को यह विमान एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद करीब 25 मिनट की देरी से मुंबई में लैंड हो सका था। उधर लखनऊ से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की लाइट एआइ-626 लखनऊ से सुबह 11.22 बजे रवाना हुई। लेकिन 30 मिनट देरी से लैंड कर सकी। वहीं इंडिगो की लखनऊ से देहरादून जाने वाली विमान संख्या 6ई 588 अपने निर्धारित समय से साढ़े तीन घंटे और गो एयर की जी 8 404 मुंबई लखनऊ अपने निर्धारित समय से तीन मिनट विलंब से उड़ान भर सकी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.