विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

27.50 लाख बकाए पर भी दिया बिजली कनेक्शन: एमडी संदीप भागिया ने की कार्रवाई, JE अंगद यादव निलंबित

Published: Sat, 19 Sep 2026 08:39 AM (IST)

मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी संदीप भागिया ने 27.50 लाख रुपये बकाया होने के बावजूद बिजली कनेक्शन देने वाले ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. जेई अंगद यादव 27.50 लाख बकाया पर कनेक्शन देने के लिए निलंबित।

  2. मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी संदीप भागिया ने की कार्रवाई।

  3. लखनऊ में उपभोक्ता की शिकायत पर जांच के बाद हुआ खुलासा।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के लिमिटेड के एमडी संदीप भागिया ने 27.50 लाख रुपये बकाया होने के बाद भी बिजली कनेक्शन देने वाले जेई अंगद यादव को निलंबित कर दिया है। लखनऊ मध्य जोन के अंतर्गत शिवाजी मार्ग हीवेट रोड निवासी राम प्रसाद गुप्ता ने 18 सितंबर को एमडी से शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि उनकी बिजली काट दी गई है और मीटर उखाड़ लिया गया है।

इसकी जानकारी भी पूर्व में नहीं दी गई है। मामले की जांच कराई तो पता चला कि हीवेट रोड स्थित युसूफ मंजिल अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 202, 102/49 पर लाखों का बकाया था, जेई को जानकारी में तो उसने कार्रवाई कर दी लेकिन अपने वरिष्ठ को संज्ञान में नहीं लिया।

तीन माह बाद पता लगा तो अभियंताओं ने काट दिया 18 सितंबर को कनेक्शन

जांच की गई तो पता चला कि 16 जून 2026 को यह कनेक्शन किया गया था, इस पर बकाया था, उसकी अनदेखी करते हुए कनेक्शन जारी कर दिया गया। फिलहाल एमडी ने उपभोक्ता का कनेक्शन चंद घंटे बाद जुड़वा दिया।

निलंबित अभियंता को देवीपाटन क्षेत्र के गोंडा से संबंद्ध कर दिया है। वहीं सवाल खड़े हो रहे हैं कि अगर परिसर पर बकाया है तो कनेक्शन कैसे जोड़ दिया गया। अब बताया जा रहा है कि मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- राधा अष्टमी आज, सुबह 4 बजे से लाडली जी के दर्शन को उमड़े भक्त; राधे–राधे से गूंज उठा बरसाना

यह भी पढ़ें- उफ ये इश्क... 70 की उम्र में 32 की गर्लफ्रेंड, 'दादाजी' की यंग फ्रेंड से दादी परेशान; ठोंक दिया पुलिस केस