विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में ग्रीन हाइड्रोजन पर होगा बंपर निवेश, जापानी कंपनियों ने 10000 करोड़ के इन्वेस्टमेंट का मसौदा किया तैयार

By Jagran NewsEdited By: Shiv Govind Mishraa
Published: Fri, 23 Oct 2026 05:20 AM (GMT+05:30)Updated: Fri, 23 Oct 2026 05:28 AM (GMT+05:30)

जापान की कंपनियों ने उत्तर प्रदेश में ग्रीन हाइड्रोजन क्षेत्र में 10,000 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव दिया है। ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. जापानी कंपनियों ने यूपी में ग्रीन हाइड्रोजन में रुचि दिखाई।

  2. 10,000 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव दिया गया।

  3. यूपी प्रतिनिधिमंडल ने जापान में हरित ऊर्जा शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। जापान के निवेशकों ने उत्तर प्रदेश में ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में निवेश में रुचि दिखाई है। राज्य में ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में विदेशी निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार अवनीश अवस्थी के नेतृत्व में जापान के यामानाशी प्रांत के दौरे पर गए प्रतिनिधिमंडल को विभिन्न जापानी कंपनियों ने ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में करीब 10 हजार करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव दिए हैं।

राज्य सरकार का प्रतिनिधिमंडल पिछले 19 अक्टूबर को जापान के यामानाशी प्रांत में आयोजित हरित ऊर्जा समिटि में भाग लेने गया है। गुरुवार को प्रतिनिधिमंडल ने तोशीबा, पांडा पावर, टी-शूबेम बीएचपी, मित्शुबिशी सहित विभिन्न जापानी कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ गोल मेज सम्मेलन में भाग लिया। सम्मेलन में जापानी निवेशक कंपनियों ने उत्तर प्रदेश में ग्रीन हाइड्रोजन सहित हरित ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश को लेकर प्रस्ताव दिए हैं।

जापानी निवेशकों को किया आमंत्रित

राज्य सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने जापानी निवेशकों को उत्तर प्रदेश के दौरे पर आमंत्रित किया है। प्रतिनिधिमंडल ने जापानी कंपनियों को नवंबर में उत्तर प्रदेश के दौरे पर आमंत्रित किया है।गौरतलब है कि मुख्यमंत्री के 24-25 फरवरी को जापान के दौरे में ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में निवेश की नींव रखी गई थी। इसके बाद यामानाशी प्रांत के 200 से ज्यादा निवेशकों ने अगस्त में उत्तर प्रदेश का दौरा किया था।

यह भी पढ़ें- सुशांत गोल्फ सिटी की निगरानी के लिए LDA नियुक्त करेगा फाइनेंस एडवाइजर, जल्द जारी होगा विज्ञापन

जापानी निवेशक हरित ऊर्जा की परियोजना स्थापित करने के लिए भूखंड आवंटन की प्रक्रिया भी पूरी करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष रणवीर प्रसाद, उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (यूपीनेडा) के निदेशक रवींद्र सिंह, इन्वेस्ट यूपी के अमित सिंह सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं।