सुशांत गोल्फ सिटी की निगरानी के लिए LDA नियुक्त करेगा फाइनेंस एडवाइजर, जल्द जारी होगा विज्ञापन
एलडीए सुशांत गोल्फ सिटी हाईटेक टाउनशिप की निगरानी के लिए फाइनेंस एडवाइजर नियुक्त करेगा। यह पद टाउनशिप के वित्तीय प्रबंधन, ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
एलडीए सुशांत गोल्फ सिटी के लिए फाइनेंस एडवाइजर नियुक्त करेगा।
यह पद टाउनशिप के वित्तीय प्रबंधन और विकास की निगरानी करेगा।
एनसीएलटी की अनुमति के बाद ही फाइनेंस एडवाइजर कार्य करेगा।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी हाईटेक टाउनशिप की निगरानी फाइनेंस एडवाइजर (वित्त सलाहकार) करेगा। एलडीए अगले सप्ताह इस पद का विज्ञापन जारी करके आवेदन लेगा। एलडीए की ओर से फाइनेंस एडवाइजर चयनित होने के बाद कार्य तभी कर सकेगा जब एनसीएलटी से टाउनशिप को टेकओवर करने की प्राधिकरण को अनुमति मिलेगी।
असल में, फाइनेंस कंट्रोलर किसी भी टाउनशिप के भीतर कमर्शियल स्पेस, मेंटेनेंस चार्ज और स्मार्ट यूटिलिटीज आदि का माडल तैयार करता है। सोलर ग्रिड और आटोमेशन जैसी तकनीकों को लागू करने के लिए बड़े फंड का इंतजाम करने के बाद स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर में लगने वाली शुरुआती लागत और भविष्य में होने वाली बचत का भी आकलन करता है।
टाउनशिप में रहने वालों के लिए रेजिडेंशियल या कमर्शियल प्रापर्टी खरीदने, रीसेल करने या किराए की संपत्तियों के संबंध में सलाह देता है। टाउनशिप के पार्टनर बैंकों से निवासियों को कम ब्याज दरों और बेहतर शर्तों पर होम लोन दिलाने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें- शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे के दो लापता फोन खोलेंगे तस्करी और हनीट्रैप के राज, बुर्का पहनकर काट रही थी फरारी
हाईटेक टाउनशिप एलडीए अभी टेकओवर नहीं कर सका है लेकिन, योजना के संचालन की तैयारियां तेज हैं। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया, नई टाउनशिप के लिए जल्द ही फाइनेंस एडवाइजर की तैनाती होगी। इसके लिए एलडीए आवेदन मांगेगा।
