विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ के जन भवन में आयोजित गरबा महोत्सव की धूम, अब तक 4685 लोग हुए शामिल

Published: Sat, 17 Oct 2026 07:43 AM (IST)

लखनऊ के जन भवन में शारदीय नवरात्र पर आयोजित गरबा महोत्सव में लोगों की भागीदारी लगातार बढ़ रही है।

जन भवन में नवरात्रि के छठे दिन आयोजित कार्यक्रम में शामिल राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

जन भवन में नवरात्रि के छठे दिन आयोजित कार्यक्रम में शामिल राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

HighLights

  1. जन भवन में शारदीय नवरात्र गरबा महोत्सव का आयोजन।

  2. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मंत्रियों ने की आरती।

  3. महोत्सव में अब तक 4685 श्रद्धालु हुए शामिल।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। जन भवन में शारदीय नवरात्र पर आयोजित गरबा महोत्सव में लोगों की भागीदारी बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सहित कई मंत्रियों ने भी मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर आरती की।

केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल के अलावा वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता और उद्यान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह महोत्सव में पहुंचे।

एसजीपीजीआई के निदेशक डॉ. आरके धीमन और एकेटीयू के कुलपति प्रो. जेपी पांडेय भी कार्यक्रम में शामिल हुए। जन भवन में 19 अक्टूबर तक नौ दिवसीय गरबा महोत्सव आयोजित किया गया है। महोत्सव में अब तक 4685 श्रद्धालु शामिल हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें- मॉडल श्रद्धा दुबे की तलाश में नेपाल बॉर्डर पहुंची लखनऊ क्राइम ब्रांच और SOG, दुकानों के CCTV से खंगाल रही सुराग