विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मॉडल श्रद्धा दुबे की तलाश में नेपाल बॉर्डर पहुंची लखनऊ क्राइम ब्रांच और SOG, दुकानों के CCTV से खंगाल रही सुराग

Published: Fri, 16 Oct 2026 08:45 PM (IST)

लखनऊ क्राइम ब्रांच और एसओजी की टीम शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे की तलाश में भारत-नेपाल सीमा के पास भगवानपुर कस्बे पहुंची है।

श्रद्धा दुबे की तलाश में नेपाल बॉर्डर पर पहुंची लखनऊ की क्राइम ब्रांच और एसओजी।

श्रद्धा दुबे की तलाश में नेपाल बॉर्डर पर पहुंची लखनऊ की क्राइम ब्रांच और एसओजी।

HighLights

  1. शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे की तलाश जारी।

  2. लखनऊ क्राइम ब्रांच और एसओजी टीम नेपाल सीमा पर सक्रिय।

  3. भगवानपुर में दुकानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

जागरण संवाददाता, नौतनवा (महराजगंज)। लखनऊ के रेस्तरां संचालक शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपित और 25 हजार रुपये की इनामी श्रद्धा दुबे की तलाश में लखनऊ क्राइम ब्रांच और एसओजी की टीम सोनौली कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर कस्बे में पहुंची।

टीम ने कस्बे और आसपास के इलाके की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और श्रद्धा दुबे की गतिविधियों व आवागमन से जुड़े सुराग जुटाने का प्रयास किया।

भारत-नेपाल सीमा के निकट होने के कारण भगवानपुर को जांच के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। टीम दुकानों और अन्य स्थानों पर लगे कैमरों के फुटेज देखकर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मामले से जुड़ी कोई गतिविधि उनमें दर्ज हुई है या नहीं।

जांच में स्थानीय पुलिस का भी सहयोग लिया जा रहा है। सीमा क्षेत्र में टीम की सक्रियता से स्थानीय स्तर पर हलचल रही। हालांकि, अब तक जांच के दौरान मिली किसी अहम जानकारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

लखनऊ के शिवा शर्मा हत्याकांड में श्रद्धा दुबे का नाम सामने आने के बाद उसकी तलाश जारी है। इसी सिलसिले में टीम सीमावर्ती क्षेत्र में उपलब्ध साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल कर मामले से जुड़े तथ्यों को जोड़ने में जुटी है।

भगवानपुर चौकी प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि लखनऊ क्राइम ब्रांच और एसओजी की टीम श्रद्धा दुबे की तलाश में भगवानपुर आई थी। टीम दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- बहराइच में मजबूत इरादों से बेटियों का भविष्य संवार रहीं अर्चना, सीमित संसाधनों में भी छात्राओं को बना रहीं आत्मनिर्भर